हड़ताल खत्म, काम पर लौटे एंबुलेंस कर्मचारी

शासन स्तर पर हुई वार्ता के बाद एंबुलेंस कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है। मंगलवार दोपहर में एंबुलेंस सेवा पूरी तरह सामान्य हो गई है। शासन स्तर पर वार्ता में मिले आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:28 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:28 PM (IST)
हड़ताल खत्म, काम पर लौटे एंबुलेंस कर्मचारी
हड़ताल खत्म, काम पर लौटे एंबुलेंस कर्मचारी

शामली, जागरण टीम। शासन स्तर पर हुई वार्ता के बाद एंबुलेंस कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है। मंगलवार दोपहर में एंबुलेंस सेवा पूरी तरह सामान्य हो गई है। शासन स्तर पर वार्ता में मिले आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया।

रविवार रात्रि 12 बजे से जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर हड़ताल शुरू कर दी गई थी। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। जिले में 102 सेवा की 15, 108 सेवा की 11, और एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) की दो एंबुलेंस हैं। हड़ताल से अति आवश्यक सेवा के लिए 108 की तीन एंबुलेंस को बाहर रखा गया था।

संघ की मांग यह थी कि एएलएस के कर्मचारियों को कंपनी बदलने पर न बदला जाए, सभी कर्मचारियों को एनएचएम में समायोजित किया जाए, समायोजन होने तक न्यूनतम वेतन, चार घंटे का ओवरटाइम, प्रतिवर्ष महंगाई भत्ता दिया जाए। साथ ही कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले कर्मचारियों के स्वजन को 50 लाख रुपये की बीमा धनराशि दी जाए और सरकार भी आर्थिक मदद करे। कर्मचारियों से प्रशिक्षण शुल्क के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट न लिया जाए।

संघ के जिलाध्यक्ष अमित बालियान ने बताया कि एएलएस एंबुलेंस का संचालन अब दूसरी कंपनी करेगी। शासन स्तर पर प्रांतीय पदाधिकारियों की वार्ता में तय हुआ कि कर्मचारियों को नहीं बदला जाएगा। अन्य मांगों पर भी आश्वासन मिला है। वहीं, प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर मंगलवार सुबह एएलएस सेवा शुरू कर दी गई थी। साथ ही इमरजेंसी केस की स्थिति सभी एंबुलेंस कर्मचारियों ने काम करना शुरू कर दिया था। दोपहर में हड़ताल पूरी तरह वापस ले ली गई है। उधर, एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी ललित जोशी ने बताया कि पूरा प्रयास किया गया कि मरीजों को दिक्कत न हो। हालांकि हड़ताल के दौरान तीन ही एंबुलेंस कार्यरत रहीं और इमरजेंसी के 22 केस किए गए।

--

chat bot
आपका साथी