वाल्मीकि मंदिरों में आज होगी विशेष पूजा-अर्चना

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बुधवार को जिले के सभी वाल्मीकि मंदिरों में प्रशासन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं शहर के नंदू प्रसाद मोहल्ले में बुधवार को हवन यज्ञ और रात को जागरण किया जाएगा। जबकि गुरुवार को शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:18 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:18 PM (IST)
वाल्मीकि मंदिरों में आज होगी विशेष पूजा-अर्चना
वाल्मीकि मंदिरों में आज होगी विशेष पूजा-अर्चना

शामली, जेएनएन। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बुधवार को जिले के सभी वाल्मीकि मंदिरों में प्रशासन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं, शहर के नंदू प्रसाद मोहल्ले में बुधवार को हवन यज्ञ और रात को जागरण किया जाएगा। जबकि गुरुवार को शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

मंगलवार को नगर पालिका परिषद सभागार में भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के तत्वाधान में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन अरविद संगल व चौधरी राजवीर सिंह मुंडेट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी मौजूद रहे। इस दौरान अरविद संगल ने लोगों को संबोधित करते हुए भगवान वाल्मीकि के जीवन पर चर्चा की।

अरविद झंझोट ने भी लोगों को संबोधित करते हुए महर्षि वाल्मीकि जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अनुज गौतम, सोनू चावला, डा. राजीव कुमार, विनोद सेन, लोकेश कटारिया, डा. श्रीपाल, राजीव कुमार, प्रमोद कश्यप, अरुण झंझोट, विशाल कुमार, देवानंद वाल्मीकि आदि लोग मौजूद रहें। वहीं, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि शासन की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर जिले के सभी वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी मंदिरों के लिए नोडल अधिकारी को तैनात कर दिया गया है।

सभी मंदिरों में रामायण का पाठ कराया जाएगा। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं, शहर के नंदू प्रसाद मोहल्ले में वाल्मीकि मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। बुधवार रात को जागरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। गुरुवार को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

chat bot
आपका साथी