सपाइयों ने व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

शामली के जलालाबाद में नगर पंचायत जलालाबाद के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मिशन-22 की जीत का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 10:55 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 10:55 PM (IST)
सपाइयों ने व्यापार सभा के  जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
सपाइयों ने व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

शामली, जागरण टीम। शामली के जलालाबाद में नगर पंचायत जलालाबाद के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मिशन-22 की जीत का संकल्प लिया।

नगर पंचायत सभासद राजेश सैनी को सपा व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। मंगलवार में नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सपाइयों ने माल्यार्पण कर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। राजेश सैनी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार लाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जी जान से जुटना होगा। प्रदेश की वर्तमान सरकार में सर्वाधिक उत्पीड़न व्यापारियों को झेलना पड़ा है।

व्यापारी भाजपा सरकार में परेशान हैं। भाजपा सरकार से हर वर्ग त्रस्त है। यही वजह समाजवादी पार्टी की जीत की होगी। विगत सपा की सरकार में प्रदेश में प्रत्येक वर्ग का पूरी तरह से ध्यान रखा गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वतन सिंह सैनी, यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष रिजवान राजा व नगर पंचायत सभासद राशिद चौधरी अन्य मौजूद रहे।

....

शिविर में यूडीआइडी को किए गए आवेदन

शामली, जागरण टीम। शामली के कांधला में ब्लाक परिसर में डीएम के निर्देश पर दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांग योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। खंड विकास में मंगलवार को दिव्यांगजन रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया की शिविर में 28 दिव्यांगजनों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें 20 दिव्यांगजनों ने दिव्यांग सहायक उपकरण व आठ दिव्यांगजनों ने यूडीआइडी कार्ड के लिए आवेदन किया। दिव्यांगजन अधिकारी ने दिव्यांगजनों को विभाग के संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी दिव्यांग को अभी तक उपकरण न मिले हो, अथवा विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आयोजित होने वाले शिविरों में अपना दिव्यांग प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाणपत्र इत्यादि लेकर आ जाए। इसके चलते दिव्यांगजनों को सरकार के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके।

chat bot
आपका साथी