सपा नेता और पुलिस में जमकर नोंकझोक

25 जनवरी को समाजवादी पार्टी के अधिकतर नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर लिया था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 08:56 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 08:56 AM (IST)
सपा नेता और पुलिस में जमकर नोंकझोक
सपा नेता और पुलिस में जमकर नोंकझोक

शामली, जेएनएन। 25 जनवरी को समाजवादी पार्टी के अधिकतर नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर लिया था। इसमें मालैंडी के जबरदीन मलिक, विधानसभा क्षेत्र शामली अध्यक्ष मांगेराम मलिक, थानाभवन क्षेत्र अध्यक्ष राव तफरूज, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राशिद पहलवान को नजरबंद किया गया था।

इसके बाद भैंसवाल, टिटौली, मालैंडी, बधेव, टपराना आदि गांवों के किसान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर पुलिस-प्रशासन भारी बल के साथ मौजूद था। आरोप है कि सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में जबरन ट्रैक्टर घुसाने की कोशिश की। इसे सीओ शामली प्रदीप कुमार और एसडीएम शामली संदीप कुमार ने रोका दिया। युवा सपा नेता अनुज पंवार ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने उनके ट्रैक्टर से चाबी निकालने की कोशिश की, जिस पर उन्होंने एतराज जताया। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में जमकर नोकझोंक चली। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने पानीपत-खटीमा मार्ग पर जाम लगा दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन सत्ताधारी दल के इशारे पर काम कर रहा है। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर परेशान किया जा रहा है। वहीं, सीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि कानून-व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

- अवैध तमंचे समेत एक गिरफ्तार

कैराना: सोमवार देर रात कोतवाली पुलिस चेकिग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तितरवाड़ा मार्ग से एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व दो जिदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम मुस्तफा निवासी गांव तितरवाड़ा बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया है।

chat bot
आपका साथी