पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस अधीक्षक ने सोमवार दोपहर को रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर शहर में भ्रमण किया। उन्होंने पैदल गश्त की तथा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उधर सीओ सिटी ने भी सुबह के समय पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के आदेश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:25 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:02 AM (IST)
पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

शामली, जेएनएन। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार दोपहर को रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर शहर में भ्रमण किया। उन्होंने पैदल गश्त की तथा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उधर, सीओ सिटी ने भी सुबह के समय पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के आदेश दिए।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर सोमवार को जनपद में यातायात एवं पुलिस व्यवस्था का जायजा लेने हेतु शामली शहर में भ्रमण किया। उन्होंने इस दौरान शहर के मुख्य चौराहों फव्वारा चौक, शिव चौक, भिक्की मोड, गुरुद्वारा तिराहा पर पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था को परखा। गुरुद्वारा तिराहे पर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं वाहनों की चेकिग कराई। इस दौरान मौजूद ड्यूटीरत कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शालीनता व दृढ़ता के साथ चेकिग की जाए। इसके बाद सुभाष चौक से पैदल गश्त की तथा बाजार के व्यापारियों से बातचीत कर कुशलता जानी। उनसे प्रतिष्ठान पर विशेष रूप से ज्वैलर्स से बातचीत कर सीसीटीवी कैमरों को लगवाने के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक ने बड़ा बजार, कबाड़ी बाजार, अयोध्या चौक, फव्वारा चौक तक पैदल गश्त की गई। उन्होंने व्यापारियों एवं जनता से लॉकडाउन का अनुपालन किए जाने एवं मास्क पहनने के संबंध में अपील की। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा सुबह के समय सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने नगर के फव्वारा चौक पर पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के मद्देनजर निर्देश दिए। सभी पुलिसकर्मी सतर्क रहकर ड्यूटी निभाएं।

chat bot
आपका साथी