स्माग ने फिर दिखाया असर, बढ़ी परेशानी

पिछले दिनों बारिश होने के बाद स्माग कम हुआ था लेकिन फिर से स्माग का असर बढ़ने लगा है। ठंड से मौसम में नमी होने के कारण सायं होते ही आसमान में स्माग छाने लगता है। हालात यह है कि सुबह तक स्माग की चादर फैली रहती है। इससे वाहन सवारों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 06:59 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 06:59 AM (IST)
स्माग ने फिर दिखाया असर, बढ़ी परेशानी
स्माग ने फिर दिखाया असर, बढ़ी परेशानी

शामली, जेएनएन। पिछले दिनों बारिश होने के बाद स्माग कम हुआ था, लेकिन फिर से स्माग का असर बढ़ने लगा है। ठंड से मौसम में नमी होने के कारण सायं होते ही आसमान में स्माग छाने लगता है। हालात यह है कि सुबह तक स्माग की चादर फैली रहती है। इससे वाहन सवारों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

रविवार को स्माग के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शनिवार को देर सायं से शुरू हुआ स्माग सुबह तक फैला रहा। इसके चलते आंखों में जलन व सांस लेने में भी दिक्कतें रही। जिला प्रशासन आग जलाने को लेकर कड़े निर्देश दिए है। पत्ती व पराली जलाने पर जुर्माना भी हुआ है। प्रदूषण बढ़ने से स्माग बढ रहा है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 160 रहा। स्माग में इजाफा होने से सुबह तक सफेद चादर छाई रही। इसके चलते वाहन सवारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अपर जिलाधिकारी अरविद कुमार सिंह ने बताया कि प्रदूषण न बढ़ने पाए। इसके लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन के कड़ निर्देश है कि यदि कोई भी कूड़ा करकट, पत्ती या पराली जलाते मिला तो कार्रवाई की जाएगी।

-राव अब्दुल वारिस बने जिलाध्यक्ष

शामली: एकता समाज समिति की एक बैठक रविवार को समिति कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मौ. अकरम ने की। बैठक में राव अब्दुल वारिस नंबरदार को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर समिति की तरफ से निश्शुल्क मास्क वितरण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में अंसार राणा थानाभवन, डा. सतीश कुमार, मा. आबाद खां बाबरी, डा. गुफरान राणा चैसाना, मौलाना अकरम भैंसानी, इंतजार प्रधान, राजू कैल खेड़ा, जसबीर लंबरदार, कामिल पूर्व प्रधान आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी