पिस्टल के साथ दिल्ली में पकड़ा शामली का सर्राफ

शामली नगर निवासी एक सराफा व्यापारी दिल्ली में पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस आरोपित सर्राफ को गुरुवार दोपहर शामली लेकर आई। जांच पड़ताल के दौरान सर्राफ की दुकान से दो गोली बरामद होने की चर्चा है। पुलिस ने उसे साथ लेकर कुछ स्थानों पर दबिश भी दी। बाद में उसे लेकर दिल्ली लौट गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:11 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:11 PM (IST)
पिस्टल के साथ दिल्ली में पकड़ा शामली का सर्राफ
पिस्टल के साथ दिल्ली में पकड़ा शामली का सर्राफ

शामली : नगर निवासी एक सराफा व्यापारी दिल्ली में पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस आरोपित सर्राफ को गुरुवार दोपहर शामली लेकर आई। जांच पड़ताल के दौरान सर्राफ की दुकान से दो गोली बरामद होने की चर्चा है। पुलिस ने उसे साथ लेकर कुछ स्थानों पर दबिश भी दी। बाद में उसे लेकर दिल्ली लौट गई।

नगर के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में ज्वेलरी की दुकान करने वाला चिरायु दो दिन पहले अपने चार दोस्तों के साथ मुजफ्फरनगर जाने की बात कहकर गया था। इसके बाद सभी दिल्ली पहुंच गए। वहां वसंतकुंज पुलिस ने सभी लोगों को पकड़ लिया था। चिरायु के पास से पिस्टल बरामद हुई थी। दिल्ली पुलिस ने शामली पुलिस को मामले से अवगत करा दिया था। उधर, पांचों के स्वजन ने उनके लापता होने की सूचना शामली कोतवाली पुलिस को दी थी। चार युवकों को स्वजन दिल्ली से ले आए थे। पिस्टल रखने के आरोपित चिरायु को पुलिस ने नहीं छोड़ा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिल्ली पुलिस चिरायु को लेकर गुरुवार दोपहर शामली कोतवाली पहुंची। यहां से दिल्ली पुलिस ने सर्राफ की दुकान पर जांच पड़ताल की। चर्चा रही कि वहां से पिस्टल की दो गोली बरामद हुई हैं। हालांकि इस बारे में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे। कोतवाली के एसएसआइ दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपित युवक ने पिस्टल भूरा कैराना निवासी एक युवक से खरीदी थी। यह जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने वहां भी दबिश दी लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।

चोरी हुई ट्राली बरामद, आरोपित गिरफ्तार

शामली, पुलिस ने चेकिग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से कच्ची गढी गांव से चोरी हुई ट्राली बरामद कर ली है। पकडा गया आरोपित ट्राली बेचने के लिए सहारनपुर जा रहा था। गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी कासिम पुत्र यामीन टै्रक्टर ट्राली में लकडी ढोने का काम करता है। बीती 11 फरवरी को कासिम ने अपने ट्राली को कच्ची गढी स्थित एक धर्मकांटे पर खडी कर दी थी तथा घर चला गया था। अगले दिन जब वह काम पर जाने के लिए ट्राली को लेने पहुंचा तो ट्राली गायब देखकर उसके होश उड़ गए। उसने आसपास ट्राली की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा जिसके बाद पीडित ने गढ़ीपुख्ता थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगायी थी। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी थी। बुधवार की रात कच्ची गढ़ी चैकी इंचार्ज जलालाबाद-तीतरो मार्ग गंदेवडा नहर पटरी पर चेकिग अभियान चला रहे थे, इसी दौरान एक युवक टैक्टर ट्राली लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने पर चालक घबरा गया। पूछताछ में युवक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि उसने ट्राली को कच्ची गढ़ी धर्मकांटे से चोरी किया था। आरोपित ने अपना नाम गुफरान निवासी भड़ी थाना झिझाना बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्राली को बेचने के लिए सहारनपुर में किसी स्थान पर जा रहा था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी