अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण में शामली अव्वल

जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि अपराधों में प्रभावी नियंत्रण में शामली जनपद पहले स्थान पर है। नहरों की सफाई के साथ-साथ प्रत्येक रजवाहे में किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए जल स्रोत उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि उनका विभाग नोएडा में डाटा सेंटर की स्थापना करा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 10:55 PM (IST)
अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण में शामली अव्वल
अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण में शामली अव्वल

शामली, जागरण टीम। जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि अपराधों में प्रभावी नियंत्रण में शामली जनपद पहले स्थान पर है। नहरों की सफाई के साथ-साथ प्रत्येक रजवाहे में किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए जल स्रोत उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि उनका विभाग नोएडा में डाटा सेंटर की स्थापना करा रहा है। इससे देश व प्रदेश में विद्यार्थियों को लैपटाप व कंप्यूटर सस्ते दामों में उपलब्ध होंगे।

शुक्रवार को कार्यक्रम के उपरांत विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री ने प्रदेश सरकार चार साल पूरे होने पर सरकार के विकास कार्यों व उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, जो लोग पात्र होने के बावजूद वंचित हैं, उनकी मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद की जा रही है। वहीं बेसहारा गोवंशों के संरक्षण के लिए प्रत्येक जनपद में गऊशालाओं का निर्माण कराया गया है। जनपद शामली का जिला अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं को देने के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते अभी अस्पताल शुरू नहीं कराया गया। सेतु निगम ने काबडौत एवं सल्फा में दो बडे़ पुल बनाए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में एक लाख 37 हजार 297 कृषकों को लाभान्वित किया गया है। जिन पंचायत भवन नहीं थे, वहां पंचायत भवनों का निर्माण कराया गया। विगत चार वर्षों में 44 हजार लोगों को वृद्धापेंशन, 14155 को विधवा पेंशन तथा 7536 लोगों को दिव्यांग पेंशन दी जा रही है। कन्या सुमंगला योजना में अब तक 5370 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया।

chat bot
आपका साथी