संशय खत्म: जिले में पहले की तरह ही खुलेंगे बाजार

कोविड-19 को लेकर तीन दिन के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया था। इसकी समाप्ति के बाद लोगों को समय में बदलाव व साप्ताहिक अवकाश को लेकर संशय था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी व्यवस्था पहले की तरह रहेगी। इसके तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शनिवार को 12 बजे के बाद व रविवार को पूरे दिन साप्ताहिक बंदी का आदेश प्रभावी रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:05 AM (IST)
संशय खत्म: जिले में पहले की तरह ही खुलेंगे बाजार
संशय खत्म: जिले में पहले की तरह ही खुलेंगे बाजार

शामली, जेएनएन। कोविड-19 को लेकर तीन दिन के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया था। इसकी समाप्ति के बाद लोगों को समय में बदलाव व साप्ताहिक अवकाश को लेकर संशय था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी व्यवस्था पहले की तरह रहेगी। इसके तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शनिवार को 12 बजे के बाद व रविवार को पूरे दिन साप्ताहिक बंदी का आदेश प्रभावी रहेगा।

कोविड-19 के प्रकोप के कारण शासन ने 10 जुलाई की रात्रि से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन घोषित किया था। इसकी समय सीमा खत्म होने के बाद जिला प्रशासन ने फिर से पुरानी व्यवस्था जारी की थी, लेकिन सोमवार को दिन भर लोगों में समय बदलाव को लेकर संशय की स्थिति थी। शनिवार व रविवार को अवकाश व बाजार खुलने का समय सुबह नौ बजे से नौ बजे तक की बात कही जा रही थी, लेकिन डीएम ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं बदली है। यह अनलॉक-2 की तरह ही बरकरार रहेगी। जिला प्रशासन का कहना है कि तीन दिन का लॉकडाउन सोमवार को पांच बजे तक था। इसके बाद पुरानी व्यवस्था के अनुसार सुबह सात बजे से सायं चार बजे तक बाजार खुलते रहेंगे। अपर जिलाधिकारी अरविद कुमार सिंह के मुताबिक सभी बाजार व अन्य प्रतिष्ठान पूर्व की तरह से ही खुलेंगे। जिला प्रशासन के अनुसार पहले की तरह ही आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शनिवार को 12 बजे के बाद व रविवार को पूरे दिन साप्ताहिक बंदी का आदेश प्रभावी रहेगा।

chat bot
आपका साथी