बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हो रही शामली

शामली जेएनएन शहर में बोल बम के जयकारे गुंजायमान होने लगे हैं। सुबह से ही कांवड़िये शहर से गुजरने लगते हैं। शामली से होकर ज्यादातर हरियाणा और शामली जिले के कांवड़िये ही होकर गुजर रहे हैं। शिवभक्तों की सेवा के लिए शिविर तो नहीं लगे हैं लेकिन रास्ते में लोग उन्हें चाय-पानी और फल आदि भेंट कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 10:48 PM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 10:48 PM (IST)
बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हो रही शामली
बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हो रही शामली

शामली, जेएनएन : शहर में बोल बम के जयकारे गुंजायमान होने लगे हैं। सुबह से ही कांवड़िये शहर से गुजरने लगते हैं। शामली से होकर ज्यादातर हरियाणा और शामली जिले के कांवड़िये ही होकर गुजर रहे हैं। शिवभक्तों की सेवा के लिए शिविर तो नहीं लगे हैं, लेकिन रास्ते में लोग उन्हें चाय-पानी और फल आदि भेंट कर रहे हैं।

मंदिरों में भी साफ-सफाई तेज हो गई है। शिवालयों को महाशिवरात्रि पर फूल आदि से सजाया जाएगा। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर फूलों और लाइटों से मंदिरों की सजावट होगी। उधर, पुलिस-प्रशासन की ओर से भी जलाभिषेक के लिए इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने जलाभिषेक के दौरान कोविड गाइडलाइन के पालन के लिए कहा है। वहीं, मंदिरों पर जलाभिषेक के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती भी जलाभिषेक के दौरान रहेगी।

यात्रा के दौरान लेकर चले मास्क और सैनिटाइजर

कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त मास्क लगाकर चले। साथ में सैनिटाइजर भी रखा। हरिद्वार से जल

लेकर पानीपत जाने वाले कांवड़िये हरिओम मान ने बताया कि इस बार माहौल थोड़ा बदला हुआ है। कांवड़ियों की संख्या भी पिछले वर्षों की अपेक्षा कम है। करनाल निवासी शिवभक्त रोहित ने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है। भगवान शिव में असीम आस्था है। मंगलवार को फूलों के दामों में भी उछाल आया। गेंदा और अन्य प्रजाति के फूल आम दिनों की अपेक्षा दस से बीस रुपये ज्यादा बिके। फलों के दाम भी बढ़े हुए हैं। भगवान शिव को चढ़ाए जाने वाला बेर फल के दाम भी 60 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गए हैं। शामली के गुलजारी वाला मंदिर, भाकूवाला मंदिर, हनुमान धाम आदि में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी