जिले को मिली वातानुकूलित सात नई एंबुलेंस

शामली जेएनएन जिले को 102 सेवा की वातानुकूलित सात नई एंबुलेंस मिली हैं। रविवार रात से नई एंबुलेंस से काम शुरू कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 05:32 PM (IST)
जिले को मिली वातानुकूलित सात नई एंबुलेंस
जिले को मिली वातानुकूलित सात नई एंबुलेंस

शामली, जेएनएन: जिले को 102 सेवा की वातानुकूलित सात नई एंबुलेंस मिली हैं। रविवार रात से नई एंबुलेंस से काम शुरू कर दिया गया है।

जिले में 108 सेवा की 11 और 102 सेवा की 15 एंबुलेंस हैं। 102 सेवा में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल से घर और घर से अस्पताल लाने-ले जाने का कार्य होता है। इनमें से दस एंबुलेंस की हालत खस्ता हो चुकी थी। वैसे तो एक लाख किलोमीटर चलने के बाद वाहन को बदलने का नियम है, लेकिन उक्त एंबुलेंस साढ़े तीन से चार लाख किलोमीटर तक चल चुकी थी। अक्सर में इनमें खराबी रहती थी और मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। काफी पहले नई एंबुलेंस का प्रस्ताव भेजा गया था। एक एंबुलेंस कुछ दिन पहले मिल गई थी और अब सात एंबुलेंस भी प्राप्त हो गई हैं। एंबुलेंस सेवा के क्षेत्र प्रभारी संजीव कपिला, मंडल प्रभारी प्रबोध ममगाईं ने बताया कि ग्लोबल पॉजीशनिग सिस्टम (जीपीएस) तो लगा ही है, साथ ही ये सभी वातानुकूलित हैं। पुरानी एंबुलेंस में जीपीएस तो लगा है, लेकिन वह वातानुकूलित नहीं थी। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी ललित जोशी ने बताया कि नई एंबुलेंस में मरीजों के बैठने और लेटने के लिए जगह बढ़ाई गई है। तीन एंबुलेंस थानाभवन, दो शामली, एक-एक ऊन और कांधला ब्लॉक में लगाई गई हैं। रविवार शाम एंबुलेंस आने पर पूजा-अर्चना कराई गई और रात को इन्हें एक्टिव कर दिया गया। दो एंबुलेंस अभी और बदली जानी हैं। साथ ही 108 सेवा की दो अतिरिक्त एंबुलेंस जिले को देने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।

किसे कितनी मिली एंबुलेंस

थानाभवन- तीन

शामली- दो

ऊन- एक

कांधला-एक

chat bot
आपका साथी