शामली नगर पालिका चेयरपर्सन के अधिकार सीज करने की मांग

22 दुकानों के आवंटन के मामले में सभासद निशी रानी और अनिल उपाध्याय ने नगर पालिकाध्यक्ष अंजना बंसल के अधिकार सीज करने की मांग की है। इस संबंध में लखनऊ में नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता और प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह को ज्ञापन दिया है। साथ ही नगर पालिका से संबंधित विभिन्न प्रकरणों से भी अवगत कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:30 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 10:30 PM (IST)
शामली नगर पालिका चेयरपर्सन के अधिकार सीज करने की मांग
शामली नगर पालिका चेयरपर्सन के अधिकार सीज करने की मांग

शामली, जागरण टीम। 22 दुकानों के आवंटन के मामले में सभासद निशी रानी और अनिल उपाध्याय ने नगर पालिकाध्यक्ष अंजना बंसल के अधिकार सीज करने की मांग की है। इस संबंध में लखनऊ में नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता और प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह को ज्ञापन दिया है। साथ ही नगर पालिका से संबंधित विभिन्न प्रकरणों से भी अवगत कराया है।

सभासदों ने नगर विकास राज्य मंत्री को सौंपे ज्ञापन में बताया कि दुकान आंवटन में घालमेल किया गया था। जांच के बाद जिलाधिकारी जसजीत कौर ने पालिकाध्यक्ष के अधिकार सीज करने की संस्तुति की थी, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। प्रभारी मंत्री को दिए ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका ने सिचाई विभाग के नाले के ऊपर शौचालय बनाए हुए थे। अब शौचालय तोड़कर दुकान बना दी गई हैं। सिचाई विभाग ने नोटिस भी दिया था, इसके बाजवूद दुकान बना दीं, जो अब आवंटित भी नहीं हुई हैं। कुष्ठ आश्रम में बनाए गए शौचालय का घटिया निर्माण किया गया है। दरवाजे के ऊपर बिब में एक भी सरिया नहीं लगाया है। ऐसे में हादसा भी हो सकता है। इसके अतिरिक्त बेसहारा गोवंशी के अंतिम संस्कार के लिए ऊचित स्थान दिलाने, कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था कराने और नगर पालिका शामली में 100 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करने की मांग भी गई। सभासदों ने यह भी अवगत कराया कि पालिका के कर विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी को अति महत्वपूर्ण कार्य दिए हुए हैं, जबकि वह आठवीं पास है। ऐसे में उसे महत्वपूर्ण कार्य देना पालिका हित में नहीं है।

chat bot
आपका साथी