मौसमी फल-सब्जी हैं स्वास्थ्य का खजाना : अमित तोमर

किस बीमारी से बचाव को कौन का योगाभ्यास करना चाहिए। क्या खाना है और क्या नहीं। दिनचर्या और जीवन शैली बदलकर हम कैसे स्वस्थ रह सकते हैं इसी मुद्दे को लेकर रविवार को दैनिक जागरण कार्यालय में प्रश्न पहर का आयोजन किया गया। इसमें योगाचार्य अमित तोमर ने लोगों की समस्या का फोन पर समाधान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी को दूर करने के लिए योगासन व प्राणायाम बहुत जरूरी हैं। रात में जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठने वाले लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं। हमें जंक फूड के बजाय मौसमी फल और सब्जी का सेवन करना चाहिए। मोटापा बढ़ गया है तो सुबह पैदल भी जरूर चलें और खाना खाने के बाद रात को 15 मिनट रोजाना पैदल चलें। उन्होंने विभिन्न बीमारियों में लाभकारी योगासनों की भी जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 09:06 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 09:06 PM (IST)
मौसमी फल-सब्जी हैं स्वास्थ्य का खजाना : अमित तोमर
मौसमी फल-सब्जी हैं स्वास्थ्य का खजाना : अमित तोमर

शामली, जागरण टीम। किस बीमारी से बचाव को कौन का योगाभ्यास करना चाहिए। क्या खाना है और क्या नहीं। दिनचर्या और जीवन शैली बदलकर हम कैसे स्वस्थ रह सकते हैं, इसी मुद्दे को लेकर रविवार को दैनिक जागरण कार्यालय में प्रश्न पहर का आयोजन किया गया। इसमें योगाचार्य अमित तोमर ने लोगों की समस्या का फोन पर समाधान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी को दूर करने के लिए योगासन व प्राणायाम बहुत जरूरी हैं। रात में जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठने वाले लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं। हमें जंक फूड के बजाय मौसमी फल और सब्जी का सेवन करना चाहिए। मोटापा बढ़ गया है तो सुबह पैदल भी जरूर चलें और खाना खाने के बाद रात को 15 मिनट रोजाना पैदल चलें। उन्होंने विभिन्न बीमारियों में लाभकारी योगासनों की भी जानकारी दी।

लोगों के सवाल और योगाचार्य के जवाब

-माइग्रेन की समस्या है कौन सा योग करें। आरती

शामली : अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने से माइग्रेन की समस्या दूर हो सकती है। ठंडी और खट्टी चीजों को खाने से बचें। जीवनशैली बदलकर और योगाभ्यास से आप माइग्रेन की समस्या से बच सकते हैं। कौन से योग से बच्चों की लंबाई बढ़ सकती है। -पूजा

जवाब : योग के लिए सुबह के समय बच्चों को घूमना चाहिए। साथ ही कुछ योग भी रोजाना करना है।

मेरी कमर में पिछले कई दिनों से लगातार दर्द हो रहा है। -राजन जावला

जवाब : कमर दर्द को खत्म करने के लिए मर्कट आसन करना होगा। साथ ही रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना होगा। मेरी सांस फूलती है। कौन सा योग करने से ठीक होगा। -तेजपाल

जवाब: सबसे पहले तो आपको खानपान पर ध्यान देना होगा। साथ ही मौसमी फलों का सेवन करो। योग भी करना होगा। मेरी कमर में बहुत दर्द रहता है। किस योग से खत्म हो सकता है। -हरेंद्र

जवाब : कमर दर्द पर राहत मर्कट आसन, कपालभांति आदि करना होगा। इसके साथ ही खानपान का ध्यान रखें। घुटनों में दर्द होता है, कौन सा योग करें? -अमित सैनी

जवाब : घुटनों का दर्द दूर करने के लिए पैरों को घुमाना, ऊपर उठाने का अभ्यास और पैदल चलने से घुटने का दर्द को दूर किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी