अनियमितताओं पर जनता धर्मशाला को नोटिस

अपर जिलाधिकारी आनंद शुक्ला ने शुक्रवार को शहर के जनता धर्मशाला लॉज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लॉज में सीसीटीवी कैमरे चलते नहीं मिले इसके साथ ही एक माह की फुटेज भी नहीं मिल सकी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jul 2019 09:19 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jul 2019 09:19 PM (IST)
अनियमितताओं पर जनता धर्मशाला को नोटिस
अनियमितताओं पर जनता धर्मशाला को नोटिस

शामली, जेएनएन।

अपर जिलाधिकारी आनंद शुक्ला ने शुक्रवार को शहर के जनता धर्मशाला लॉज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लॉज में सीसीटीवी कैमरे चलते नहीं मिले, इसके साथ ही एक माह की फुटेज भी नहीं मिल सकी। एडीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए लॉज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही कुड़ाना के अनाथालय में पहुंचकर भी एडीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शुक्रवार को सुबह अपर जिलाधिकारी आनंद शुक्ला ने कुड़ाना स्थित अनाथालय का निरीक्षण किया। यहां दो बच्चे ही है, जिनमें एक लड़का व एक लड़की रहती है। एडीएम ने गंदगी मिलने पर यहां साफ सफाई का ध्यान देने पर संचालकों को निर्देशित किया। इसके उपरांत डीएम ने दिल्ली रोड स्थित जनता धर्मशाला का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने पाया कि यहां लगे सीसीटीवी कैमरे चलते नहीं मिले। एडीएम ने एक माह की फुटेज दिखाने को कहा तो यह भी नहीं मिल सके। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सराय एक्ट के तहत भी लॉज का रजिस्ट्रेशन संचालक दिखा नहीं पाए है। धर्मशाला संचालकों को निर्देशित किया गया कि लॉज में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति की आइडी अनिवार्य रूप से ली जानी चाहिए। अनियमितताओं पर एडीएम ने लॉज संचालक को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने के आदेश जारी किए है। उन्होंने बताया कि यदि जवाब नहीं दिया जाता है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी