धूमधाम से मनाई सरदार भगत सिंह की जयंती

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सरदार भगत सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य ने सभी को संबोधित करते हुए उनके जीवन के बारे में चर्चा की। वहीं चौसाना में ज्योतिबा फूले इंटर कालेज में भी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:50 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:50 PM (IST)
धूमधाम से मनाई सरदार भगत सिंह की जयंती
धूमधाम से मनाई सरदार भगत सिंह की जयंती

शामली, जागरण टीम। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सरदार भगत सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य ने सभी को संबोधित करते हुए उनके जीवन के बारे में चर्चा की। वहीं चौसाना में ज्योतिबा फूले इंटर कालेज में भी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंगलवार को शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में सरदार भगत सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और सरदार भगत सिंह के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन कवि एवं आचार्य प्रीतम सिंह ने किया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आचार्य सोमदत्त आर्य ने छात्रों को संबोधित किया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने कहा कि सरदार भगत सिंह के बलिदान से देश भक्ति की प्रेरणा लेने की ओर प्रेरित किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य अशोक सोम, पवन कुमार, मोहर सिंह, मधुबन शर्मा, सुभाष चन्द, अरविद कुमार, योगेन्द्र कुमार, अंकुर कुमार, ब्रिजेश कुमार, बिजेन्द्र कुमार, अंकित भार्गव, सीताराम आदि मौजूद रहे। वहीं चौसाना क्षेत्र के ज्योतिबा फूले इंटर कालेज में भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य गौरव ने सभी को संबोधित किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने भी भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान दीपक तोमर, गौरव कुमार, अक्षय, विशाल सैनी, सोनिया शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे। छाए रहे बादल, बूंदाबांदी

जागरण संवाददाता, शामली : सुबह से दोपहर तक तेज धूप रही। फिर मौसम बदला और हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम तक बादल छाए रहे।

मंगलवार सुबह आसमान साफ था और दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती चली गई। उमस कम थी, लेकिन धूप से गर्मी का अहसास खूब हो रहा था। दोपहर करीब एक बजे मौसम बदला और बादल छाए गए। कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई। बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली तो गर्मी से राहत मिल गई। तापमान अधिकतम 33.8 और न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि वैज्ञानिक डा. विकास मलिक ने बताया कि बूंदाबांदी से किसी फसल को नुकसान नहीं है।

chat bot
आपका साथी