सबका सम्मान अभियान से संगठन को मजबूती देगी सपा

समाजवादी पार्टी ने मिशन-2022 को सफल बनाने के लिए सबका सम्मानअभियान शुरू किया है। इसके तहत समाज के विभिन्न वर्गों को सदस्यता ग्रहण कराकर पार्टी के साथ जोड़ा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:01 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:01 PM (IST)
सबका सम्मान अभियान से  संगठन को मजबूती देगी सपा
सबका सम्मान अभियान से संगठन को मजबूती देगी सपा

शामली, जागरण टीम। समाजवादी पार्टी ने मिशन-2022 को सफल बनाने के लिए 'सबका सम्मान'अभियान शुरू किया है। इसके तहत समाज के विभिन्न वर्गों को सदस्यता ग्रहण कराकर पार्टी के साथ जोड़ा जा रहा है। आयोजन के बारे में प्रो. सुधीर पंवार ने बताया कि पिछले चुनावों में भाजपा के झूठे प्रचार से प्रभावित होकर समाज के कई वर्ग उससे जुड़ गए थे। दिल्ली एवं लखनऊ में भाजपा की सरकार होने के बाद भी डबल इंजन सरकार चुनाव में किये गए वायदों में से कोई वायदा पूरा नहीं कर पाई है।

महंगाई एवं बेरो•ागारी से त्रस्त जनता को अब केवल समाजवादी पार्टी से ही उम्मीद बची है। वहीं, समाज के गरीब वर्गों को अखिलेश यादव सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जैसे समाजवादी पेंशन, छात्रवृत्ति, लोहिया आवास, कामधेनु याद आ रही है। भाजपा को हराने के लिए बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्ग समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को गांव कादरगढ़ में दलित समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सुरेंद्र ताना, विपिन सैनी, टिकू शर्मा, सुधीर कुमार, अनुज कुमार, वीरेंद्र सिंह, अनुज कुमार, धीरज कुमार, सुंदर सिंह, नितिन सैनी, भूपेंद्र सैनी, अंकुर कुमार, राहुल कुमार, संजीव राझड बिट्टू प्रधान मौजूद रहे।

.....

जलभराव के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

शामली, जागरण टीम। शामली के कैराना में सड़क पर फैली गंदगी और जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग चार वर्ष से उन्हें समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने ग्राम प्रधान पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

यह समस्या क्षेत्र के गांव इस्सोपुर खुरगान का है। जहां रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। यहां पर सफाई व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर गंदगी पसरी रहती है। जल निकासी का प्रबंध न होने के कारण सड़क पर ही जलभराव रहता है। बरसात में यह समस्या विकराल रूप ले लेती है। लगभग चार वर्षों से उन्हें समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। आरोप है कि ग्राम प्रधान भी कोई सुनवाई नहीं करते हैं, जिस कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। इस दौरान नाजिम, इकबाल, सलीम, सालिम, यासीन, कय्यूम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी