गन्ने की आवक बढ़ी, लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार

शामली जेएनएन गुरुवार शाम को चीनी मिल में गन्ने की आवक बढ़ गई और इसके चलते ट्रैक्टर-ट्रालियां की लंबी लाइन लग गई। ठंड के चलते शहर की सड़कों पर वाहन और भीड़ कम रही जिससे ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Dec 2019 10:28 PM (IST) Updated:Thu, 19 Dec 2019 10:28 PM (IST)
गन्ने की आवक बढ़ी, लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार
गन्ने की आवक बढ़ी, लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार

शामली, जेएनएन : गुरुवार शाम को चीनी मिल में गन्ने की आवक बढ़ गई और इसके चलते ट्रैक्टर-ट्रालियां की लंबी लाइन लग गई। ठंड के चलते शहर की सड़कों पर वाहन और भीड़ कम रही, जिससे ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।

कई दिनों से शहर को गन्ने के जाम से राहत है। दरअसल, पिछले दिनों हुई बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया था, जिससे गन्ने की कटाई-छिलाई का काम प्रभावित था। गुरुवार शाम एकदम से गन्ने की आवक बढ़ गई। मिल के गेट से लेकर वर्मा मार्केट और हनुमान धाम तक गन्ना लदे ट्रैक्ट-ट्रॉलियों की कतार लग गई। इससे शहर के लोगों को थोड़ी दिक्कत जरूर हुई, लेकिन ठंड बहुत अधिक होने के चलते शहर में कम ही बाहर निकले। इससे जाम नहीं लगा। एक साइड में गन्ने के वाहन खड़े थे और दूसरी साइड में अन्य वाहन चल रहे थे। वहीं, गन्ना किसानों को परेशानी रही। ठंड में वह ठिठु़रते रहे और रेंग-रेंगकर गन्ने के वाहन आगे बढ़ते रहे। मिल अधिकारियों से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। वहीं, मिल से गन्ना डालकर आ रहे किसानों का कहना था कि मिल ने इंडेंट यानी पर्चियां ज्यादा जारी कर दी। इसके चलते शहर तक लाइन लगी हुई है। मिल सुचारू रूप से चल रहा है।

chat bot
आपका साथी