बयानों-कार्टूनों से किसानों को डरा रही है भाजपा

शामली जेएनएन। भाजपा किसानों को कार्टूनों और बयानों से डराना चाहती है लेकिन भाजपा व

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:14 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:14 PM (IST)
बयानों-कार्टूनों से किसानों को डरा रही है भाजपा
बयानों-कार्टूनों से किसानों को डरा रही है भाजपा

शामली, जेएनएन।

भाजपा किसानों को कार्टूनों और बयानों से डराना चाहती है, लेकिन भाजपा वाले किसानों के जज्बे से वाकिफ नहीं है। किसान न तो किसी से डरा है और न ही डरेगा। यह बात रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने सोमवार को जनपद के गांव भारसी में कही। वह गांव में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि रालोद किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी संसद में हो रही किसानों की अनदेखी से व्यथित हैं। वह जंतर मंतर पर चल रही किसानों की संसद में प्रतिनिधि मंडल के साथ किसानों से मुलाकात करेंगे। इसके लिए दिल्ली पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई है। इस दौरान पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, राममेहर गुर्जर, अरविद झाल, तरसपाल मलिक, महावीर सिंह, रमानागर, बीरपाल राठी आदि ने भी विचार रखे।

-----

जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान

शामली, जेएनएन। शामली के कांधला के गांव हुरमंजपुर में रालोद ने पार्टी के नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान किया गया। जिला पंचायत सदस्य रणधावा मलिक, अरविद पंवार, अमित तोमर व उमेश पंवार का डा. विक्रांत जावला ने फूलमाला डालकर स्वागत किया। इस दौरान युवा रालोद नेता डा. विक्रांत जावला ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय लोकदल सबसे पहले जनता के मुद्दों को आगे रखकर ही चुनावी रणभूमि में उतरेगा। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लोक दल का घोषणा पत्र लोक संकल्प 2022 के नाम से जाना जाएगा।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र किवाना, राजपाल, सत्येंद्र सल्फा, रजत निर्वाल, हरेंद्र प्रधान भभीसा, बबलू व सुनील पंवार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी