रालोद कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान प्रधानमंत्री का पुतला

कांधला: डांगरौल गांव में रालोद कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 06:26 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 06:26 PM (IST)
रालोद कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान प्रधानमंत्री का पुतला
रालोद कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान प्रधानमंत्री का पुतला

कांधला: डांगरौल गांव में रालोद कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पाकिस्तान आए दिन भारतीय सैनिकों की हत्या कर रहा है। इसका विरोध व कार्रवाई होनी चाहिए।

तीन दिन पूर्व पाकिस्तानी सीमा पर भारतीय सैनिक नरेंद्र दहिया को अगवा कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में शनिवार को गांव डांगरौल में रालोद कार्यकर्ताओं ने कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंककर विरोध जताया।

रालोद कार्यकर्ताओं का कहना है कि पाकिस्तान आए दिन भारतीय सैनिकों के साथ बर्बरता कर रहा है। लेकिन केंद्र सरकार जवानों के साथ हो रहे अत्याचार और शहीदों के बलिदान को भूलाकर पाकिस्तान से वार्ता कर रहीं है। कार्यकर्ताओं ने मांग की, कि केंद्र सरकार को ऐसे में पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार के व्यापारिक और द्विपक्षीय रिश्ते खत्म कर देना चाहिए। इस मौके पर राजन जावला, पूर्व प्रधान सुधीर, पप्पू, इकबाल, यशपाल, अरूण, चंदन ¨सह, सुदेश सहित लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी