डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में रालोद ने किया प्रदर्शन

युवा राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Jun 2020 11:04 PM (IST) Updated:Thu, 25 Jun 2020 11:04 PM (IST)
डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में रालोद ने किया प्रदर्शन
डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में रालोद ने किया प्रदर्शन

शामली, जेएनएन। युवा राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार गरीब, किसान, मजदूरों के विरोध में कार्य कर रही है। डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों के पेट पर सबसे ज्यादा लात मारी जा रही है। उन्होंने कहा कि रालोद इसका पुरजोर विरोध करती है। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जसजीत कौर को सौंपा गया।

गुरुवार को युवा रालोद के जिलाध्यक्ष राव उस्मान के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता कलक़्ट्रेट पहुंचे। यहां शारीरिक दूरी व मास्क का प्रयोग करते हुए डीजल पेट्रोल के दामों में वृद्धि का पुरजोर तरीके से विरोध किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार किसान मजदूर विरोधी मानसिकता के साथ कार्य रही है। कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में देश व प्रदेश की जनता को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं केंद्र सरकार व राज्य सरकार महंगाई बढ़ाकर और मुश्किलें खड़ी कर रही है। जनता का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स कम व महंगाई की दरों में कमी करने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में राव उस्मान, सुनील मलिक, विक्रांत जावला, प्रविद्र बालियान आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी