गाइडलाइन की उड़ रहीं धज्जियां, संक्रमण फैलने का खतरा

कोरोना का खतरा बरकरार है। सावधानी ही इससे बचाव का एकमात्र उपाय है। इसके बावजूद हर जगह गाइडलाइन की धज्जियां उड़ रही हैं। अनेक लोग न मास्क और न ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की चेन बढ़ने का खतरा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 07:00 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 07:00 PM (IST)
गाइडलाइन की उड़ रहीं धज्जियां, संक्रमण फैलने का खतरा
गाइडलाइन की उड़ रहीं धज्जियां, संक्रमण फैलने का खतरा

शामली, जेएनएन। कोरोना का खतरा बरकरार है। सावधानी ही इससे बचाव का एकमात्र उपाय है। इसके बावजूद हर जगह गाइडलाइन की धज्जियां उड़ रही हैं। अनेक लोग न मास्क और न ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की चेन बढ़ने का खतरा है।

अनलाक में छूट मिली तो लापरवाही शुरू हो गई। छूट के साथ कोरोना भी बेकाबू हुआ। सितंबर में केस कम होने शुरू हुए, लेकिन लापरवाही अधिक बढ़ी। बाजार, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर खूब भीड़ जुट रही है। गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। तमाम स्तरों से अपील के बावजूद लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। दिल्ली में कोरोना बेकाबू हैं और जिला दिल्ली से अधिक दूर नहीं है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। हालांकि समझदारी यही है कि बाजार जाएं और जरूरी काम करें, लेकिन मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करना न भूलें।

मास्क न लगाने वालों के खिलाफ पुलिस जुर्माना लगा रही है। इसके बाद भी अनेक लोग मास्क या तो लगाते नहीं हैं और जो लगाते हैं, वह गले में लटका लेते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि कार्रवाई के साथ ही लोगों को समझाया भी जाता है।

---

यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिग भी नहीं

रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिग की व्यवस्था नहीं है। बसों में सफर करने वाले अधिकांश लोग बिना मास्क के होते हैं। पूरी क्षमता के अनुसार यात्री बैठाए जाने से शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है।

----

धरना-प्रदर्शन में भी सावधानी का ध्यान नहीं

विभिन्न संगठनों के धरने-प्रदर्शन हो रहे हैं। कई बार इनमें लोगों की संख्या काफी होती है। अधिकांश लोग बिना मास्क के होते हैं और उन्हें शारीरिक दूरी का कोई ध्यान नहीं रहता।

chat bot
आपका साथी