केरटू में जमीन से अवैध कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व टीम

गांव केरटू में मेरठ-करनाल हाईवे पर करोड़ों की कीमत की जमीन पर अवैध कब्जा होने की खबर दैनिक जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। डीएम के आदेश पर एसडीएम ऊन राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को देखकर अवैध कब्जाधारी फरार हो गए। इस दौरान हठधर्मिता कर रहे एक युवक को पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया। अवैध कब्जा कर रहे लोगों ने दो दिन का समय मांगा। इसके बाद टीम वापस लौट आई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 10:02 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 10:02 PM (IST)
केरटू में जमीन से अवैध कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व टीम
केरटू में जमीन से अवैध कब्जा हटवाने पहुंची राजस्व टीम

शामली, जागरण टीम। गांव केरटू में मेरठ-करनाल हाईवे पर करोड़ों की कीमत की जमीन पर अवैध कब्जा होने की खबर दैनिक जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। डीएम के आदेश पर एसडीएम ऊन राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को देखकर अवैध कब्जाधारी फरार हो गए। इस दौरान हठधर्मिता कर रहे एक युवक को पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया। अवैध कब्जा कर रहे लोगों ने दो दिन का समय मांगा। इसके बाद टीम वापस लौट आई।

मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव केरटू में करोड़ों रुपये की नौ बीघा जमीन पर कुछ भूमाफिया ने कब्जा करना शुरू किया था। एक हफ्ता के अंदर ही वहां पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। इसकी खबर प्रमुखता से बुधवार को दैनिक जागरण में प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया बुधवार को एसडीएम ऊन विशु राजा पूरी टीम के साथ पहुंचे। इसको देखकर कुछ भूमाफिया भाग गए लेकिन एक युवक हठधर्मिता करने लगा। इसे एसडीएम के आदेश पर पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में कुछ बुजुर्ग आए उन्होंने दो दिन के अंदर अपना कब्जा हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद टीम वापस लौट गई। मनरेगा कामगार करेंगे बंजर जमीन की सफाई

एसडीएम ऊन वीशु राजा ने ग्राम प्रधान व सचिव को आदेश दिए कि तमाम मनरेगा मजदूरों को इस जगह पर लगा दिया जाए, जो इसकी सफाई करके इस भूमि को खेल मैदान में बदलकर परिवर्तित कर दें ताकि कोई हादसा ना हो और आसपास के क्षेत्र के बच्चों को दौड़ने का मौका मिले। इन्होंने कहा

हम मौके पर गए थे। एक व्यक्ति हठधर्मिता कर रहा था। उसको पुलिस के हवाले कर दिया। कब्जाधारियों ने दो दिन का समय मांगा है। दो दिन में कब्जा न हटाया गया तो फोर्स को लेकर अवैध कब्जा हटाकर आरोपित पर मुकदमा कराएंगे।

- वीशु राजा, एसडीएम ऊन

chat bot
आपका साथी