नालों से निकालकर सड़कों पर डाली गंदगी

कस्बे में पालिका कर्मियों ने कई जगह सड़कों पर नालों से गंदगी निकाल कर डाल दी है। हल्की बारिश होने के कारण कीचड़ सड़कों पर बह रहा है। जिसके चलते आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 09:53 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 09:53 PM (IST)
नालों से निकालकर सड़कों पर डाली गंदगी
नालों से निकालकर सड़कों पर डाली गंदगी

शामली, जेएनएन। कस्बे में पालिका कर्मियों ने कई जगह सड़कों पर नालों से गंदगी निकाल कर डाल दी है। हल्की बारिश होने के कारण कीचड़ सड़कों पर बह रहा है। जिसके चलते आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

कस्बे में पालिका प्रशासन ने गंगेरू रोड पर लाखों रुपये की जमीन खरीदकर डंपिग ग्राउंड बना रखा है। जिससे पालिका कर्मी कस्बे सें गंदगी उठाकर डंपिग ग्राउंड में डाल सके। उसके बावजूद भी कर्मचारियों ने कस्बे में कई स्थानों पर नालों से गंदगी निकालकर सड़कों पर डाल रखी है। गुरुवार को हल्की बरसात होने के चलते कीचड़ सड़कों पर फैल रहा है। लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई वाहन चालक कीचड़ में रपटकर गिर गए। सड़क पर गंदगी फैलने से लोग पालिका प्रशासन को कोसते नजर आए। कस्बे के गंगेरू रोड, रेलवे रोड व ब्लाक के पीछे सड़कों पर गंदगी फैली रही।

इन्होंने कहा..

कस्बे में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिसके चलते लोगों को दिक्कतें आ रही है। पालिका प्रशासन को समय सें गंदगी उठवाकर सफाई करानी चाहिए।

सोनू सलमानी

गंगेरू रोड पर गंदगी फैलने के कारण बदबू हो रही है। दुकानदारों को अपनी दुकान पर बैठने में परेशानी हो रही है। बदबू होने के कारण बीमार होने का भय सता रहा है।

रितेश सैनी

पालिका प्रशासन को नालों की सफाई कराते समय गंदगी सड़क पर नहीं डालना चाहिए। कर्मचारियों को नाले साफ करते ही गंदगी को तुरंत उठवा लेना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो सके।

जावेद अंसारी

नालों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। नालों की सफाई किए जाने की मांग करते हैं, तो पालिका कर्मी नालों से गंदगी निकालकर रास्ते में डाल रहे है। एक समस्या समाप्त नहीं होती, दूसरी शुरू कर देते है।

आजाद

पालिका ने कर्मचारियों से नालों की सफाई कराई है। बरसात होने के कारण कीचड़ सड़क पर फैल गया होगा। शुक्रवार को कर्मचारियों को लगाकर गंदगी उठाकर डंपिग ग्राउंड में डलवा दी जायेगी।

अकरम बाबू, पालिका लिपिक।

chat bot
आपका साथी