योगी सरकार में हुए रिकार्ड विकास कार्य, अपराध का हुआ सफाया: सत्यपाल

बागपत के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने साढ़े चार साल में रिकार्ड विकास कार्य किए हैं। शिक्षा स्वास्थ्य बिजली सड़क व पेयजल क्षेत्र में अनगिनत कार्य हुए हैं। अपराधियों का सफाया करते हुए सरकार ने आम से लेकर खास तक सभी की सुरक्षा को पुख्ता करने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के समक्ष कोई भी चुनौती नहीं है। जनता आगामी 2022 विस चुनाव में एक बार फिर से भाजपा सरकार को बनाने का काम करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:34 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:34 PM (IST)
योगी सरकार में हुए रिकार्ड विकास कार्य, अपराध का हुआ सफाया: सत्यपाल
योगी सरकार में हुए रिकार्ड विकास कार्य, अपराध का हुआ सफाया: सत्यपाल

शामली, जागरण टीम। बागपत के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने साढ़े चार साल में रिकार्ड विकास कार्य किए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क व पेयजल क्षेत्र में अनगिनत कार्य हुए हैं। अपराधियों का सफाया करते हुए सरकार ने आम से लेकर खास तक सभी की सुरक्षा को पुख्ता करने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के समक्ष कोई भी चुनौती नहीं है। जनता आगामी 2022 विस चुनाव में एक बार फिर से भाजपा सरकार को बनाने का काम करेगी।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्ध सम्मेलन भाजपा कार्यालय पर हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध पर नियंत्रण किया गया है। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य सरकार ने कराए। मोदी-योगी सरकार में देश व प्रदेश विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आगामी 2022 में फिर से सत्ता में आएगी।

प्रदेश की जनता सरकार को फिर से वापसी करा रही है। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि पिछली सरकारों में अपराधियों का बोलबाला था। वहीं, योगी सरकार ने बहन बेटियों को सम्मान व सुरक्षा देने का काम किया है। आज दिन रात कोई भी 24 घंटे कहीं आ जा सकता है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर व संचालन भाजपा नेता विवेक प्रेमी ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री पंकज राणा, पुनीत द्विवेदी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरबीर मलिक, भाजपा नेता नरेश सैनी कांधला, विस प्रभारी नीरज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, नीरज मलिक, अजित निर्वाल आदि मौजूद रहे।

-----

तालिबानी माहौल नहीं चाहिए तो भाजपा को जिताएं

थानाभवन: थानाभवन नगर के वंदना बैंकट हाल में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में सरकार एक बार बनती है फिर बदल जाती है। इसके चलते प्रदेश का उत्थान विकास नहीं होता। प्रदेश में मजबूत सरकार है। जिसे दोबारा सरकार बनाने से प्रदेश का विकास संभव है। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा की जनपद में 100 बैड के अस्पताल की अनुमति दी गई है। राजकीय इंटर कालेज बनवाए गए। गांव में इंटर कालेजों के निर्माण किए जा रहे हैं। देश में सड़कों के जाल बिछाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान जैसा माहौल नहीं चाहिए तो भाजपा की सरकार ही होना जरूरी है। कार्यक्रम में पहुंचे बसपा से विधानसभा प्रत्याशी रहे अनूप सैनी के भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया गया। अध्यक्षता मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी एवं संचालन अर्पण पब्लिक स्कूल प्रबंधक अर्पण सैनी ने किया। इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी