राजतिलक एवं सम्मान समारोह के साथ रामलीला महोत्सव संपन्न

गढ़ीपुख्ता कस्बे के रामलीला भवन में चल रही 75वीं रामलीला मंचन भगवान श्रीराम के राजतिलक के बाद विधि-विधान से संपन्न हुआ। भगवान श्रीराम विभीषण को लंका का राजा बनाते हैं एवं पुष्पक विमान से अयोध्या लौटते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:48 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:48 PM (IST)
राजतिलक एवं सम्मान समारोह के साथ रामलीला महोत्सव संपन्न
राजतिलक एवं सम्मान समारोह के साथ रामलीला महोत्सव संपन्न

शामली, जागरण टीम। गढ़ीपुख्ता कस्बे के रामलीला भवन में चल रही 75वीं रामलीला मंचन भगवान श्रीराम के राजतिलक के बाद विधि-विधान से संपन्न हुआ। भगवान श्रीराम विभीषण को लंका का राजा बनाते हैं एवं पुष्पक विमान से अयोध्या लौटते हैं। वहां भगवान राम का भव्य राजतिलक होता है।

रामलीला कमेटी के संरक्षण नरेश सैनी, रामपाल सिंह, अध्यक्ष नीरज जैन, समाजसेवी विजय कौशिक,थाना अध्यक्ष महावीर सिंह, कस्बा इंचार्ज संजय कुमार, एसआइ अशोक कुमार, प्रदीप संगल, नामित सभासद सुखमाल सिंह, राजवीर सैनी, चरण सिंह सैनी, नरेश गोस्वामी आदि वरिष्ठ नागरिकों ने राम को तिलक किया। सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। रामलीला के सहयोगी सभी कलाकारों को समाजसेवी विजय कौशिक ने स्मृति चिह्न प्रदान किए। मुख्य अतिथि विजय कौशिक ने कहा कि हम सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शो पर चलना चाहिए। श्रीराम ने पिता के एक आदेश पर 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया। कमेटी अध्यक्ष नीरज जैन ने रामलीला के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर टेकचंद मित्तल, प्रदीप संगल, नरेश गिरी, डा. श्रीनिवास बागड़ी, सचिन उपाध्याय, सुमित कश्यप, राजवीर सैनी, मैनपाल, चरण सिंह व कस्बा एवं आसपास के गांव से आए सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाने को शिविर आज

शामली : जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि आज नगर में हनुमान धाम निकट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। जिन दिव्यांगों के प्रमाण पत्र नहीं बन सके हों, वे यहां पहुंचकर अपने प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पात्र लोग आधार कार्ड व दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचे। फोटो ऐसा होना चाहिए जिसमे दिव्यांगता दिखाई देती हो। यह शिविर अस्पताल में सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। जासं

chat bot
आपका साथी