रामध्वज शोभायात्रा निकाली गयी

कांधला नगर में श्रीरामलीला कमेटी मंडप पंचवटी के तत्वावधान में श्री रामध्वज शोभा यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:49 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 10:49 PM (IST)
रामध्वज शोभायात्रा निकाली गयी
रामध्वज शोभायात्रा निकाली गयी

शामली, जेएनएन। कांधला नगर में श्रीरामलीला कमेटी मंडप पंचवटी के तत्वावधान में श्री रामध्वज शोभा यात्रा निकाली गई।

नगर के मौहल्ला रायजादगान स्थित माता श्री शाकुम्भरी देवी भवन में श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी के पदाधिकारियों ने श्री रामध्वज का विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। उसके बाद प्रशासन के आदेशों का पालन करते हुए रामलीला कमेटी ने शारीरिक दूरी के साथ श्री रामध्वज यात्रा में सम्मलित हुए। रामध्वज यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई कैराना रोड पर मंचन स्थल पर जाकर सम्पन्न हुई।

भगवान श्री गणेश की वन्दना कर रामध्वज को मंचन स्थल पर स्थापित किया गया। श्रीराम लीला कमेटी मंडप पंचवटी के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला मंचन का इतिहास सौ वर्षो से भी अधिक पुराना है। प्रतिवर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष पर श्री रामध्वज को मंचन स्थल पर स्थापित किया जाता है। परम्परा को निभाते हुए प्रशासन के आदेशों का पालन कर औपचारिक रूप से श्री रामध्वज को मंचन स्थल पर स्थापित करने प्राचीन परम्परा का निर्वहन किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव जैन, ललित शर्मा, लोकेश गोयल, श्यामकुमार सिघल, जोनी शर्मा, अशोक महेश्वरी, राजेन्द्र आचार्य, उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी