महिला पुलिसकर्मियों से राखी बंधवाने पहुंचे 'भाई'

रक्षा बंधन पर महिला पुलिसकर्मी अपनों खासकर भाइयों से दूर थीं लेकिन इस बार दूरी का अहसास उन्हें नहीं हुआ। महिला थाने में उनसे कई गणमान्य लोग रक्षा सूत्र बंधवाने के लिए पहुंचे। उन्होंने उन्हें शगुन भी दिया। इससे अभिभूत महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि ड्यूटी पर रहते हुए मना यह रक्षाबंधन हमेशा याद रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 10:58 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 10:58 PM (IST)
महिला पुलिसकर्मियों से राखी बंधवाने पहुंचे 'भाई'
महिला पुलिसकर्मियों से राखी बंधवाने पहुंचे 'भाई'

शामली, जेएनएन। रक्षा बंधन पर महिला पुलिसकर्मी अपनों खासकर भाइयों से दूर थीं, लेकिन इस बार दूरी का अहसास उन्हें नहीं हुआ। महिला थाने में उनसे कई गणमान्य लोग रक्षा सूत्र बंधवाने के लिए पहुंचे। उन्होंने उन्हें शगुन भी दिया। इससे अभिभूत महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि ड्यूटी पर रहते हुए मना यह रक्षाबंधन हमेशा याद रहेगा।

महिला पुलिसकर्मी अपने घर से काफी दूर होकर विभिन्न थानों में तैनात रहते हुए ड्यूटी करती हैं। अक्सर उनके सभी त्योहार थानों में ड्यूटी निभाते हुए ही बीत जाते हैं। रक्षा बंधन भी ऐसा ही पर्व है, लेकिन इस बार महिला पुलिसकर्मियों को अपनों से दूर होने का एहसास नहीं हुआ। नगर के कई गणमान्य लोग सुबह के समय इन महिला पुलिसकर्मियों से राखी बंधवाने के लिए पहुंचे। इस मौके पर थाना प्रभारी नीरज चौधरी सहित पूरे स्टाफ ने राखी बांधी और गणमान्य लोगों ने उन्हें शगुन दिया। महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने कहा कि उन्हें नौकरी करते हुए कई साल हो गए हैं। इस दौरान त्योहार भी खूब आए लेकिन जिस प्रकार इस बार ड्यूटी पर रहते हुए राखी का त्योहार मना, वह उन्हें पूरी जिदगी याद रहेगा।

chat bot
आपका साथी