तेज हवा के साथ बारिश, गर्मी से मिली राहत

मौसम का मिजाज शाम को बदला और तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। इसके बाद बादल कुछ छट गए लेकिन ठंडी हवा चलती रही। उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:58 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:58 PM (IST)
तेज हवा के साथ बारिश, गर्मी से मिली राहत
तेज हवा के साथ बारिश, गर्मी से मिली राहत

जेएनएन, शामली।

मौसम का मिजाज शाम को बदला और तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। इसके बाद बादल कुछ छट गए, लेकिन ठंडी हवा चलती रही। उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मंगलवार सुबह मौसम साफ था और सुबह से ही सूर्यदेव के तेवर तल्ख थे। दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती चली गई और उमस भी काफी अधिक थी। उसमभरी गर्मी पसीना-पसीना कर रही थी। गर्मी से राहत पाने के लिए शीतलपेय की दुकानों-रेहड़ी आदि पर भीड़ नजर आई। शाम को चार बजे के बाद अचानक मौसम बदला और कुछ ही देर में आसमान काले बादलों से घिर गया। ऐसे में अंधेरा छा गया और वाहन चालकों को हेडलाइट जलानी पड़ी। इसके बाद तेज हवा चलने लगी और फिर बारिश शुरू हो गई। शुरू में बारिश तेज थी और कुछ देर बार हल्की हो गई। बारिश करीब आधे घंटे ही हुई। ऐसे में जलभराव की समस्या नहीं हुई। हवा और बारिश से उमस भी कम हो गई और गर्मी भी। बारिश रुकने के बाद थोड़े बादल छटे तो हल्की धूप भी निकल गई। लेकिन हवा चलती रही।

---

बिजली की गई बंद

मौसम बिगड़ते ही ऊर्जा निगम ने एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। मौसम सामान्य होने पर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इक्का-दुक्का जगह छोटे फाल्ट आए, जिन्हें जल्द ठीक कर दिया गया।

---

हवा से आम को फिर नुकसान

मौसम की मार इस बार आम पर खूब पड़ी है। बारिश तो बहुत अधिक नहीं हुई, लेकिन आंधी अनेकों बार चल चुकी है। ऐसे में कच्चा आम बागों में काफी अधिक गिर गया है। मंगलवार को भी तेज हवा के चलते नुकसान हुआ है। बाग ठेकेदार बबलू सैनी ने बताया कि आम को बेहद नुकसान हुआ है। मुनाफे की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं, कृषि वैज्ञानिक डा. विकास मलिक ने बताया कि धान की नर्सरी के लिए बारिश फायदेमंद है।

chat bot
आपका साथी