रेलवे फाटक की मरम्मत के चलते लगा जाम

धीमानपुरा रेलवे फाटक मरम्मत कार्य किए जाने के कारण काफी देर तक बंद रहा। दोपहर में फाटक बंद रहने के कारण वाहनों पर सवार लोगों को गर्मी के कारण परेशानी उठानी पड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 10:55 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 10:55 PM (IST)
रेलवे फाटक की मरम्मत के चलते लगा जाम
रेलवे फाटक की मरम्मत के चलते लगा जाम

शामली, जागरण टीम। धीमानपुरा रेलवे फाटक मरम्मत कार्य किए जाने के कारण काफी देर तक बंद रहा। दोपहर में फाटक बंद रहने के कारण वाहनों पर सवार लोगों को गर्मी के कारण परेशानी उठानी पड़ी। कुछ लोग फाटक के नीचे से ही निकल कर अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गए। फाटक सही होने के बाद ही यातायात सुचारू रूप से चल सका।

नगर के धीमानपुरा रेलवे फाटक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। रेलवे कर्मचारियों ने फाटक की मरम्मत कर दी थी। गुरुवार को रेलवे फाटक में अचानक फिर कमी आ गयी, इस दौरान वह टूट कर नीचे गिर गया। लोगों की सूचना पर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा फाटक को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ के फाटक बंद कर दिए गए, जिससे थोड़ी ही देर में दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। गर्मी के कारण लोग परेशान हो उठे। तेज धूप व गर्मी से बचने के लिए दुपहिया वाहन चालक फाटक के नीचे से होकर निकल गए जबकि चारपहिया वाहनों में सवार लोग फाटक सही होने के बार ही जा सके। रेलवे स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि फाटक में कोई कमी नहीं आई थी। रूटीन मरम्मत के कारण फाटक को बंद किया गया था। कोई ज्यादा देर फाटक बंद नहीं किया गया। भूमिगत पाइपलाइन पर चल रहे कार्य से लग रहा जाम

संवाद सूत्र, जलालाबाद: कस्बे में पुलिस चेक पोस्ट पर चल रहे कार्य के चलते रोजाना जाम की स्थिति रहती है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी यही स्थिति रहने से जाम लगा रहा।

दिल्ली-यमुनोत्री फोरलेन हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हवा के साथ उड़ रही धूल से वाहन चालकों व मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बे में पुलिस चेक पोस्ट के सामने नगर पंचायत की जलापूर्ति के लिए भूमिगत पाइपलाइन दबाने का कार्य हाईवे निर्माण कंपनी द्वारा किया जा रहा है। चेक पोस्ट चौराहा पर जेसीबी से सड़क की खोदाई होने पर मिट्टी के ढेर किनारों पर लगाए जा रहे हैं। गंगोह-तीतरो मार्ग व हाईवे सहारनपुर व दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की पुलिस चेक पोस्ट के सामने वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वाहनों को यहां से निकलने में काफी समय लग रहा है। हालांकि, जल्द कार्य पूर्ण होने पर सामान्य स्थिति हो जाएगी। गर्म हवा के साथ मिट्टी के उड़ने से वाहन चालक व आने जाने वाले मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर एके सिंह ने बताया कि जल्द कार्य पूर्ण होने पर हाईवे तारकोल युक्त तैयार कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी