रात में सुरक्षा को वाहन पर रिफ्लेक्टर लगाना जरूरी

शामली जेएनएन। यातायात माह के दौरान शुक्रवार को यातायात पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। नवंबर माह को यातायात पुलिस यातायात माह के रूप में मना रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 10:49 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 10:49 PM (IST)
रात में सुरक्षा को वाहन पर रिफ्लेक्टर लगाना जरूरी
रात में सुरक्षा को वाहन पर रिफ्लेक्टर लगाना जरूरी

शामली, जेएनएन। यातायात माह के दौरान शुक्रवार को यातायात पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। नवंबर माह को यातायात पुलिस यातायात माह के रूप में मना रही है। एक नवंबर से यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा हुआ है। इसी के चलते शुक्रवार को भी पुलिस ने कार्रवाई की। जिला यातायात पुलिस प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नगर के बुढ़ाना रोड, अजंता चौक, विजय चौक, गुरुद्वारा तिराहा पर अभियान चलाया गया। इस दौरान किसानों की गन्नों से लदी बुग्गियों, ट्रैक्टर-ट्रालियों, ट्रकों पर रिफ्लेक्टर लगाएं गए। उन्हें समझाया गया कि रिफ्लेक्टर लगाना बेहद जरूरी है, क्योंकि रात में लाइट लगने पर रिफ्लेक्टर दूर से चमकता है, जिससे हादसा होने से टल जाता है। इसलिए अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर जरूर लगवाएं।

दो शराब तस्कर गिरफ्तार

शामली: थानाभवन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्धावस्था में घूमते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से अवैध शराब बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थानाभवन पुलिस ने अलग-अलग दो स्थानों से छापेमारी कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार की देर सायं थानाभवन पुलिस को अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने गांव हसनपुर लुहारी मार्ग से एक आरोपी मुकेश पुत्र रामसिंह निवासी किशोरपुर जबकि गावं कादरपुर के जंगल से आरोपी विजय पुत्र फूलसिंह निवासी कादरपुर को कच्ची शराब के साथ गिरफतार कर लिया। थाना प्रभारी प्रभाकर केन्तुरा ने बताया कि दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल बीस लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी है। जिन्हे गिरफतार कर संगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में एसआई जीतपाल सिंह, जुल्फिकार, वेदपाल सिंह, योगेश कुमार, राहुल कुमार आदि रहे।

chat bot
आपका साथी