बोर्ड परीक्षा को प्रस्तावित सूची जारी, 30 तक होगी आपत्ति दर्ज

कोरोना काल के चलते इस बार परीक्षा केंद्र ज्यादा बनाएं जाएंगे। यूपी बोर्ड से जारी सूची में जिले में 41 केंद्र की सूची भेजी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 07:52 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 07:52 AM (IST)
बोर्ड परीक्षा को प्रस्तावित सूची जारी, 30 तक होगी आपत्ति दर्ज
बोर्ड परीक्षा को प्रस्तावित सूची जारी, 30 तक होगी आपत्ति दर्ज

शामली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद वर्ष 2021 के लिए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए जनपद के विद्यालयों की प्रस्तावित सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट से जिला विद्यालय निरीक्षक को प्राप्त हुई है। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को उक्त सूची को प्रेषित कर दी है। साथ ही, बताया कि परीक्षण एवं आपत्ति दर्ज कराने के लिए 30 जनवरी 2021 तक समय निर्धारण किया गया है। कोरोना काल के चलते इस बार परीक्षा केंद्र ज्यादा बनाएं जाएंगे। यूपी बोर्ड से जारी सूची में जिले में 41 केंद्र की सूची भेजी गई है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वर्ष 2021 के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए शामली जनपद के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की परीक्षा के माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण एवं छात्र छात्राओं के आवंटन की सूची प्राप्त हुई है। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को परीक्षण हेतु 30 जनवरी 2021 तक विद्यालय से आपत्तियां दर्ज कराने के लिए समय निर्धारण किया गया है। बताते चले कि परीक्षा केंद्रों एवं छात्र-छात्राओं के परीक्षा केंद्र आवंटन में अक्सर सुदूर परीक्षा केंद्र आवंटित हो जाते हैं, जिनको आपत्तियों के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उच्चाधिकारियों के द्वारा जांचोपरांत स्थानांतरित किया जाता है। डीआइओएस सरदार सिंह ने बताया कि कोरोना काल के चलते इस बार परीक्षा केंद्र ज्यादा बनाएं जाएंगे। बोर्ड से जारी सूची में जिले में 41 केंद्र की सूची भेजी गई है। 30 जनवरी तक कितने केंद्र बनेंगे इसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि साल 2020 में जिले में 34 परीक्षा केंद्र थे।

chat bot
आपका साथी