पहचान कराने को होगी कंकाल की डीएनए जांच

मंगलवार को कस्बा बनत के जंगल में ईख के खेत में मिली खोपड़ी व अस्थियों का डाक्टरों ने पोस्टमार्टम किया है। डाक्टरों ने अस्थियों का डीएनए कराने का निर्णय लिया है। अब पुलिस अस्थियों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:53 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:53 PM (IST)
पहचान कराने को होगी कंकाल की डीएनए जांच
पहचान कराने को होगी कंकाल की डीएनए जांच

शामली, जागरण टीम। मंगलवार को कस्बा बनत के जंगल में ईख के खेत में मिली खोपड़ी व अस्थियों का डाक्टरों ने पोस्टमार्टम किया है। डाक्टरों ने अस्थियों का डीएनए कराने का निर्णय लिया है। अब पुलिस अस्थियों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उधर, इससे क्षेत्र में दहशत फैली है।

थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के बनत के जंगल में गांव जलालापुर मार्ग पर मंगलवार को बनत निवासी निखिल के ईख के खेत में मानव कंकाल के अवशेष पड़े मिले थे। थाना आदर्श मंडी पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। खेत में एक मानव खोपड़ी व कुछ अस्थियां पड़ी हुई थी। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर अस्थियों व खोपड़ी की जांच-पड़ताल की थी। बाद में पुलिस ने खोपड़ी व अस्थियों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।

थाना प्रभारी सुनील नेगी ने बताया कि डाक्टरों ने अवशेषों का पोस्टमार्टम कराया है, लेकिन कुछ भी निर्णय नहीं निकल सका। डाक्टरों ने डीएनए जांच कराने का निर्णय लिया है। अब अवशेष को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इससे मृतक की पहचान कराने में मदद मिलेगी। पंखे से लटका मिला वृद्धा का शव

संवाद सूत्र, थानाभवन : नगर के मोहल्ला शाहविलायत निवासी एक 60 वर्षीय वृद्धा श्यामो देवी पत्नी महावीर का शव बुधवार सुबह अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मृतका का पुत्र देवेंद्र एक विद्यालय में स्कूल वैन चलाता है। सुबह देवेंद्र बच्चों को छोड़ने के लिए स्कूल चला गया। देवेंद्र की छोटी बेटी ने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर देखा तो वृद्धा का शव पंखे से लटका मिला। स्वजन ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। स्वजन का कहना है कि वृद्धा ने सुबह परिवार के साथ दूध पिया था। इसके बाद अपने कमरे में चली गई। चार दिन पूर्व महिला अपने दूसरे पुत्रों के पास पानीपत गई थी। वहां से वापस लौटने के बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

chat bot
आपका साथी