अधिकारियों के निरीक्षण में खुली विभागों की पोल

शामली जेएनएन शासन के आदेश पर सुबह 10 बजे डीएम सीडीओ व एडीएम ने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी कई विभागों के अधिकारी गैर हाजिर मिले। गैर हाजिर अधिकारी व कर्मचारियों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया। - सीडीओ के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 10:47 PM (IST)
अधिकारियों के निरीक्षण में खुली विभागों की पोल
अधिकारियों के निरीक्षण में खुली विभागों की पोल

शामली, जेएनएन: शासन के आदेश पर सुबह 10 बजे डीएम, सीडीओ व एडीएम ने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी कई विभागों के अधिकारी गैर हाजिर मिले। गैर हाजिर अधिकारी व कर्मचारियों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया। शुक्रवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने उप कृषि निदेशक कार्यालय व कृषि विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी व पीपीओ विकास कुमार अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों का तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा। कार्यालय में कोविड-19 के ²ष्टिगत सैनिटाइजर, साबुन, पानी आदि की समुचित व्यवस्था पाई गई। उधर मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी ने जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएसए गीता वर्मा समेत कई कर्मचारी भी गैर हाजिर मिले। निरीक्षण के दौरान विभाग में साफ-सफाई की भी ठीक व्यवस्था नही मिली। सीडीओ ने कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था को ठीक करने के लिए आदेश दिए। उसके बाद उन्होंने विकास भवन का निरीक्षण किया। जहां भी विभिन्न विभाग के अधिकारी अनुपस्थित मिले। बताते चले कि सीडीओ ने तीन दिन पूर्व भी विकास भवन का निरीक्षण किया था, उस दौरान भी कई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर मिले थे। पर जिलाधिकारी अरविद कुमार सिंह ने नगर पालिका परिषद व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता सहित दो सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगा। अपर जिला अधिकारी अरविद कुमार सिंह ने भी शहर की नगर पालिका परिषद व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी ने कांधला नगर पालिका परिषद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पालिका के दो कर्मचारी गैर हाजिर मिले, जबकि खंड विकास कार्यालय में दो कर्मचारी गैर हाजिर मिले। चारों कर्मचारियों की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। --- आकाश शर्मा

chat bot
आपका साथी