थानाभवन में मुठभेड़, सिपाही और बदमाश गोली से घायल

जागरण संवाददाता, शामली : मंगलवार देर रात थानाभवन इलाके में पुलिस व चार बाइक सवार बदमाशों

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 10:59 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 10:59 PM (IST)
थानाभवन में मुठभेड़, सिपाही और बदमाश गोली से घायल
थानाभवन में मुठभेड़, सिपाही और बदमाश गोली से घायल

जागरण संवाददाता, शामली : मंगलवार देर रात थानाभवन इलाके में पुलिस व चार बाइक सवार बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से फाय¨रग हुई, जिसमें एक सिपाही कंधे में गोली लगने से घायल हो गया तो एक बदमाश के भी पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने घायल बदमाश सहित दो बदमाशों को दो तमंचों सहित दबोचा है। दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने नकदी से भरा एक सूटकेस भी बरामद किया है। घायल सिपाही व बदमाश को उपचार के लिए थानाभवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताते हैं कि मंगलवार रात में लगभग साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि ऊन वाले मार्ग से दो बाइकों पर चार संदिग्ध युवक आ रहे हैं। संभावना है कि उनके पास हथियार भी है। वे एक सूटकेस भी लिए हुए हैं। इस सूचना पर थाना भवन पुलिस जो रात में गश्त कर रही थी। यह टीम बदमाशों की तलाश में निकल पड़ी। गांव खानपुर के राजवाहे के पास पुलिस को बाइकों पर आते हुए चार युवक दिखाई दिए तो पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा। इसी बीच वांछित अपराधियों की तलाश करते हुए क्राइम ब्रांच टीम भी उधर जा पहुंचीं। उधर, पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने बाइक रोकने के बजाए तेजी से दौड़ा दी और पुलिस पर गोली भी चलाई। तब पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू की। बदमाशों के न रुकने पर पुलिस ने भी फाय¨रग की। इस दौरान दोनों ओर से हुई फाय¨रग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वह और उसका साथी बाइक सहित गिर गए। तब पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। बदमाशों की गोली लगने पर थानाभवन थाने में जीप का हमराह सिपाही अमित तोमर भी हाथ में गोली लगने पर घायल हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने गोली से घायल सिपाही व बदमाश को उपचार के लिए थानाभवन सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस फरार हुए दोनों बदमाशों की तलाश में जुटी थी। बताया गया कि पुलिस ने पकड़े दोनों बदमाशों के पास से दो तमंचे व एक सूटकेस बरामद किया है। सूटकेस में लाखों की रकम है। बाबरी, ऊन, गढीपुख्ता पुलिस के साथ एसपी दिनेश कुमार, एएसपी अजय प्रताप ¨सह, सीओ भवन अर¨वद कुमार भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि दो बदमाश पकड़े गए हैं। एक गोली से घायल है। एक सिपाही भी घायल हुआ है। फरार दो बदमाशों की तलाश की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि घायल बदमाश इरफान दभेड़ी है। हालांकि किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

chat bot
आपका साथी