एआरटीओ ने चलाया चेकिग अभियान, मचा रहा हड़कंप

बुधवार दोपहर में एआरटीओ व पुलिस ने एसटी तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने यातायात नियमों के आधार पर दोपहिया वाहनों के चालान काटे तो एआरटीओ ने ओवरलोड को लेकर ट्रकों की चेकिग की। कई ट्रकों के चालान काटे गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 11:07 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 11:07 PM (IST)
एआरटीओ ने चलाया चेकिग अभियान, मचा रहा हड़कंप
एआरटीओ ने चलाया चेकिग अभियान, मचा रहा हड़कंप

शामली, जागरण टीम। बुधवार दोपहर में एआरटीओ व पुलिस ने एसटी तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने यातायात नियमों के आधार पर दोपहिया वाहनों के चालान काटे तो एआरटीओ ने ओवरलोड को लेकर ट्रकों की चेकिग की। कई ट्रकों के चालान काटे गए।

बुधवार दोपहर में एसटी तिराहे पर जिला यातायात पुलिस प्रभारी भंवर सिंह व एसटी तिराहा चौकी प्रभारी राहुल सिसौदिया ने दोपहिया वाहन चेकिग अभियान चलाया हुआ था। दोनों टीम वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी भी दे रही थी। साथ ही कागजात न होने पर वाहनों के चालान काट रही थी। कुछ देर बाद ही एआरटीओ मुंशीलाल भी वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों टीमों ने बड़े स्तर पर वाहनों की चेकिग की। बताया कि पुलिस ने लगभग एक दर्जन वाहनों के चालान काटे।

वाहन चालकों को जुर्माने की जानकारी देकर उसका भुगतान सीओ यातायात कार्यालय में जमा कराने के लिए कहा। एआरटीओ ने भी आधा दर्जन ट्रकों के चालान काटे। एक युवक गैर राज्य से केले लेकर आ रहा था। ट्रक में दो कुंतल वजन ज्यादा था। इस पर एआरटीओ ने उस पर हजारों रुपये का जुर्माना किया। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोड को लेकर उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 22 मरीज स्वस्थ हुए, 13 नए केस

जागरण संवाददाता, शामली:

जिले में बुधवार को 13 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 22 मरीज स्वस्थ हुए हैं और अब सक्रिय केस 162 हैं।

कोरोना का प्रकोप जिले में अब कम हो गया है। नए मिले संक्रमित गांव रामगढ़ व सांपला निवासी हैं। कुछ केस शहर से भी हैं। बुधवार को 2151 लोगों की कोरोना जांच हुई। 963 सैंपल आरटी-पीसीआर जांच के लिए मेरठ भेजे गए हैं। संक्रमितों की कुल संख्या 12776 हो गई है और 12572 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने सभी लोगों की जांच लगातार हो रही है।

chat bot
आपका साथी