चौराहों पर पुलिस ने चलाया चेकिग अभियान, मचा हड़कंप

ाीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बाजारों में सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी थी। बाजार में व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस भी सुबह से ही अलर्ट हो गई थी। पुलिस ने इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:35 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:35 PM (IST)
चौराहों पर पुलिस ने चलाया चेकिग अभियान, मचा हड़कंप
चौराहों पर पुलिस ने चलाया चेकिग अभियान, मचा हड़कंप

शामली, जेएनएन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बाजारों में सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी थी। बाजार में व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस भी सुबह से ही अलर्ट हो गई थी। पुलिस ने इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी। पूरे जिले में पुलिस ने मुख्य चौराहों पर अभियान चलाकर वाहनों के चालान काटे और बिना मास्क लगाए घूमने वालों पर भी चालानी कार्रवाई की।

जब से लॉकडाउन लागू है तभी से यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है। यहीं नही, जो लोग बाजार में मास्क लगाकर नही आ रहे उनके खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की जा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस ने सुबह से ही विशेष सतर्कता बरती। पुलिस ने बाजार में उमड़ी भीड़ में व्यवस्था बनाने के लिए चेकिग अभियान शुरु कर दिया जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बेरतीब रुप से वाहन चलाने वाले युवकों के वाहनों के चालान काटे। कई युवक तो पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वाहनों को गलियों में लेकर फरार हो गए। बिना मास्क लगाए बाजार आने वाले लोगों पर भी पुलिस ने चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने इस दौरान चेतावनी भी दी। पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि पूरे जिले में पुलिस ने एक वाहन सीज किया तो 69 वाहनों के चालान काटकर 72450 रुपये व मास्क न लगाने वाले 81 लोगों पर चालानी कार्रवाई कर 8100 रुपये जुर्माना वसूल किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बाजार में सामान खरीदने पहुंचे लोगों में पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।

chat bot
आपका साथी