जंगल में मिले पशु अवशेष की पुलिस ने बनाई वीडियो

कांधला कस्बे के गंगेरू रोड पर पशुओं का अवैध कटान कर दुकान पर मीट बेचे जाने की पुलिस को सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जंगल में मिले अवशेष की वीडियो बना ली है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 May 2021 11:13 PM (IST) Updated:Sat, 22 May 2021 11:13 PM (IST)
जंगल में मिले पशु अवशेष की पुलिस ने बनाई वीडियो
जंगल में मिले पशु अवशेष की पुलिस ने बनाई वीडियो

शामली, जागरण टीम। कांधला कस्बे के गंगेरू रोड पर पशुओं का अवैध कटान कर दुकान पर मीट बेचे जाने की पुलिस को सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जंगल में मिले अवशेष की वीडियो बना ली है।

कोरोना महामारी को लेकर डीएम जसजीत कौर ने जिले में धारा 144 लागू कर रखी है। सरकार ने लाकडाउन लगा रखा है। लाकडाउन के चलते आवश्यक सेवाओं सहित फल सब्जी किरयाने की दुकानों को छूट दे रखी है। सूत्रों की माने तो कस्बे के गंगेरू मार्ग पर अवैध पशु कटान जोरों पर है। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि अवैध पशु कटान के बाद मीट की दुकान पर बिक्री चल रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस ने मीट की बिक्री कर रहे दुकानदार की वीडियो बनाकर दुकानदार को गिरफ्तार नही किया। कस्बे में अवैध पशु कटान की चर्चा जोरों पर है। पुलिस जान कर भी अंजान बनी हुई है। उसके बाद पुलिस ने गंगेरू रोड पर जंगल से पशु के अवशेष की वीडियो भी बनाई है। मामले थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि अवैध पशु कटान करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। चोरी करते दो रंगेहाथों पकड़े, हुए फरार

संवाद सूत्र, कैराना : गांव गोगवान में एक किसान के खेत पर दो चोरों को ग्रामीणों ने बीती रात रंगेहाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उनसे पूछताछ करते हुए वीडियो भी बनाए। इसी बीच आरोपित चकमा देकर मौके से फरार हो गए। उधर, आरोपितों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी