महिलाओं-छात्रों को दी यातायात नियमों की जानकारी

यातायात माह के तहत गुरुवार को गांव सिभालका में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं व छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 11:27 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:01 AM (IST)
महिलाओं-छात्रों को दी यातायात नियमों की जानकारी
महिलाओं-छात्रों को दी यातायात नियमों की जानकारी

शामली, जेएनएन। यातायात माह के तहत गुरुवार को गांव सिभालका में पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं व छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी।

पुलिस विभाग द्वारा नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। रोजाना यातायात पुलिस कहीं न कहीं कार्यक्रम का आयोजन करती है। गुरुवार को गांव सिभालका के प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल में यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर गांव की दर्जनों महिलाएं व दोनों स्कूलों के छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी, हेल्प लाइन प्रभारी प्रियंका शर्मा भी मौजूद रहीं। जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में दोनों स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। गांव की महिलाओं को महिला हेल्प लाइन की जानकारी दी गई। बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें नियमों से संबंधित रोड साइन भी वितरित किए। दोनों स्कूलों में इन रोड साइन को चस्पा भी कराया गया ताकि छात्र आते व जाते समय उन्हें देखकर चिहों को याद रखें। महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने कहा कि छात्राओं को छेड़छाड़ के दौरान डरने की जरुरत नहीं है, वह पुलिस की मदद लें। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान छात्रों ने बाल दिवस पर कविता सुनाई। प्रधान अवनीश कुमार व स्कूल की शिक्षिकाए भी मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी