पहली बार दिखी पुलिस की सख्ती, सब्जी मंडी कराई बंद

रविवार को पुलिस की सख्ती सड़कों पर पहली बार दिखाई दी। पुलिस ने बिना अनुमति के खोली सब्जी की दुकानों को बंद करा दिया। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया और इसके बाद एक के बाद वह दुकानें भी बंद हो गई जिन्हें मनमानी कर खोला गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 10:55 PM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 10:55 PM (IST)
पहली बार दिखी पुलिस की सख्ती, सब्जी मंडी कराई बंद
पहली बार दिखी पुलिस की सख्ती, सब्जी मंडी कराई बंद

शामली, जागरण टीम। रविवार को पुलिस की सख्ती सड़कों पर पहली बार दिखाई दी। पुलिस ने बिना अनुमति के खोली सब्जी की दुकानों को बंद करा दिया। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया और इसके बाद एक के बाद वह दुकानें भी बंद हो गई जिन्हें मनमानी कर खोला गया था। हालांकि सब्जी की दुकान बंद कराने पर व्यापारियों के फोन पुलिस के पास खूब घनघनाए लेकिन सरकारी आदेश का पता चलने पर चुप्पी साधनी पड़ी।

दरअसल, पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण के चलते बाजार बंद चल रहे है। केवल मेडिकल, सब्जी व परचून तथा आवश्यक अन्य सामान की दुकानों को ही खोले जाने की अनुमति है। बावजूद इसके कुछ दुकानदार मनमानी कर दुकानों को खोल रहे है। पिछले दिनों लाकडाउन में पुलिस की लापरवाही के चलते ऐसे दुकानदारों ने लाकडाउन का खूब उल्लंघन किया है। रविवार को शामली कोतवाली के नवागत प्रभारी पंकज त्यागी ने पुलिस टीम साथ लेकर अचानक सख्ती बरती। सब्जी की खोली दुकानों को पुलिस ने एनाउंस कर बंद करा दिया। पुलिस का यह रवैया देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वे सभी दुकान भी बंद कर दी गई जो जबरन बिना अनुमति या बिना अनुमति के व्यापारियों ने खोली थी। पुलिस की सख्ती देखकर व्यापारी नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। बाद में अनुमति वाली दुकानों को खोला गया। कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि सब्जी मंडी को जिलाधिकारी ने रविवार में बंद रखने के आदेश दिए हुए है। इसके बावजूद मंडी खोली थी और वहां काफी भीड़ थी। जिलाधिकारी के आदेश का पालन कराने के लिए सब्जी की दुकानों को बंद कराया था।

chat bot
आपका साथी