बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती बरकरार, काटे चालान

लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर दूसरे दिन रविवार को भी पुलिस अलर्ट रही। नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों लोगों के वाहनों के चालान किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 11:17 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:06 AM (IST)
बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती बरकरार, काटे चालान
बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती बरकरार, काटे चालान

शामली, जेएनएन। लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर दूसरे दिन रविवार को भी पुलिस अलर्ट रही। नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों लोगों के वाहनों के चालान किए गए।

पुलिस ने कैराना में यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर ही वाहनों को रोक दिया तथा चालकों से पूछताछ करने के बाद केवल उन्हें जाने की अनुमति दी, जो आवश्यक कार्यों के लिए जा रहे थे। माल वाहक वाहनों का आवागमन भी जारी रहा। वहीं, पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों लोगों के वाहनों के चालान भी किए। पुलिस की कार्रवाई के चलते वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

शारीरिक दूरी व मास्क के महत्व से कराया अवगत

शामली: भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुशील सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को निश्शुल्क मास्क वितरित किए। यहां 200 से अधिक जरूरतमंद लोगों को मास्क का वितरण किया गया। वही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील भी की गई।

रविवार को को थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के जलालाबाद, लुहारी, रशीदगढ, कादरगढ़ आदि गांवों में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भाजपाइयों ने गली मुहल्लों व बाजारों में बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क वितरित किए। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुशील सैनी ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क व शारीरिक दूरी का पालन अनिवार्य तौर पर किया जाना चाहिए। इस अवसर पर विशाल सैनी, सोमपाल कश्यप, रविद्र सैनी, पुष्पेंद्र, सतीश कुमार, अमित सैनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी