सुरक्षा-व्यवस्था को मंदिरों पर पुलिस रही तैनात

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों को सजाया गया था। मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए अधिक संख्या में भक्तों के पहुंचने के मद्देनजर सुरक्षा व व्यवस्था को पुलिस मंदिरों पर तैनात हो गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:50 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 10:50 PM (IST)
सुरक्षा-व्यवस्था को मंदिरों पर पुलिस रही तैनात
सुरक्षा-व्यवस्था को मंदिरों पर पुलिस रही तैनात

शामली, जेएनएन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों को सजाया गया था। मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए अधिक संख्या में भक्तों के पहुंचने के मद्देनजर सुरक्षा व व्यवस्था को पुलिस मंदिरों पर तैनात हो गई थी।

कोरोना महामारी के चलते इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में सामूहिक पूजा अर्चना पर शासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। एक बार में चार पांच से ज्यादा लोग मंदिर में नही जा सकते। इसी के चलते मंदिरों के संचालकों द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी की गई गाइड लाइन का पालन कराने के लिए कदम उठाए गए है। यह बात दीगर है कि मंदिरों को भव्य रूप से सजाया तो गया है लेकिन भक्त पूजा अर्चना करने के लिए कम ही पहुंच रहे है। इसके बावजूद अधिकारियों ने मंदिरों पर सुरक्षा व व्यवस्था के लिए पुलिस को तैनात किया है। सभी मंदिरों पर दोपहर के समय पुलिस ने पहुंचकर ड्यूटी संभाल ली थी। क्यूआरटी टीम (क्विक एक्शन टीम) को नगर के कई प्रसिद्ध मंदिरों के बाहर लगाया गया। बताया गया कि सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने शाम के समय सभी मंदिरों पर पहुंचकर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। नगर कोतवाली प्रभारी सत्य पाल सिंह ने बताया कि मंदिरों पर सुरक्षा व व्यवस्था के लिए पुलिस को तैनात किया गया था।

chat bot
आपका साथी