लाकडाउन में पुलिस रही अलर्ट, वाहनों के काटे चालान

रविवार सुबह साप्ताहिक लाकडाउन के दौरान पुलिस अलर्ट दिखाई दी। सुबह से ही पुलिस ने नगर में भ्रमण शुरू कर दिया था। कई युवक बाइकों पर इधर से उधर घूमते मिले उनको पुलिस ने चेतावनी दी। चौपहिया वाहनों के यातायात पुलिस ने चालान भी काटे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:32 PM (IST)
लाकडाउन में पुलिस रही अलर्ट, वाहनों के काटे चालान
लाकडाउन में पुलिस रही अलर्ट, वाहनों के काटे चालान

जेएनएन, शामली। रविवार सुबह साप्ताहिक लाकडाउन के दौरान पुलिस अलर्ट दिखाई दी। सुबह से ही पुलिस ने नगर में भ्रमण शुरू कर दिया था। कई युवक बाइकों पर इधर से उधर घूमते मिले, उनको पुलिस ने चेतावनी दी। चौपहिया वाहनों के यातायात पुलिस ने चालान भी काटे।

शनिवार रात आठ बजे से प्रदेश में लाकडाउन लगाया गया था। आठ बजते ही पुलिस टीम सड़कों पर आ गई थी और बाजार में घूमने वाले लोगों से घर जाने की अपील करने लगी थी। दुकानदारों को भी लाकडाउन का पालन करने के लिए कहा गया। रविवार सुबह भी पुलिस अलर्ट दिखाई दी। पुलिस को सुबह के समय कुछ लोग घूमने जाते हुए दिखाई दिए तो पुलिस ने उन्हें भी कोविड संक्रमण का हवाला देते हुए घर में सुरक्षित रहने के लिए कहा। कुछ युवक दोपहिया पर इधर से उधर अकारण ही घूम रहे थे, उन्हें भी पुलिस ने चेतावनी देकर घर भेज दिया। चूंकि लाकडाउन के दौरान वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया था, इसी के चलते यातायात पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। जिला यातायात पुलिस प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि नगर के गुरुद्वारा तिराहा, अजंता-विजय चौक पर चेकिग की गई। पुलिस ने इस दौरान पांच दर्जन से अधिक चौपहिया वाहनों के चालान काटे।

डीएम-एसपी ने भ्रमण कर लिया लाकडाउन का जायजा

जनपद में प्रभावी 35 घंटे के लाकडाउन के मद्देनजर जिलाधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने शामली कोतवाली, कैराना एवं थानाभवन का भ्रमण किया। इस दौरान विजय चौक, फव्वारा चौक, चरथावल अड्डा, एसटी तिराहा, कांधला तिराहा, यमुना ब्रिज पर पुलिस टीम चेकिग करती मिली। सभी स्थानों पर सफल लाकडाउन मिला। पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों को चेकिग के दौरान स्वयं के कोरोना संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा के लिए उपाय अपनाने की विशेष हिदायत दी। कर्मचारियों को लाकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराने के आदेश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लाकडाउन के दौरान किसी से कोई अभद्रता न हो। आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों, मेडिकल स्टोर एवं फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों एवं बीमार लोगों का ध्यान रखते हुए चेकिग करने के आदेश दिए।

chat bot
आपका साथी