रक्षाबंधन पर हॉट स्पॉट में पुलिसकर्मी रहे मुस्तैद

रक्षा बंधन के दिन भी हॉट स्पॉट में पुलिस अलर्ट रही। आमतौर पर सन्नाटा रहा। अगर कोई राखी बांधने या बंधवाने पहुंचा तो पुलिस ने हॉट स्पॉट के अंदर जाने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति वालंटियरों के माध्यम से होती रही। पुलिस अधिकारी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:30 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:02 AM (IST)
रक्षाबंधन पर हॉट स्पॉट में पुलिसकर्मी रहे मुस्तैद
रक्षाबंधन पर हॉट स्पॉट में पुलिसकर्मी रहे मुस्तैद

शामली, जेएनएन। रक्षा बंधन के दिन भी हॉट स्पॉट में पुलिस अलर्ट रही। आमतौर पर सन्नाटा रहा। अगर कोई राखी बांधने या बंधवाने पहुंचा तो पुलिस ने हॉट स्पॉट के अंदर जाने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति वालंटियरों के माध्यम से होती रही। पुलिस अधिकारी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

विवेक विहार में बना हॉट स्पॉट

शामली: शहर के विवेक विहार में नया हॉट स्पॉट बन गया है। रविवार शाम बैरिकेडिग कर दी गई है। शहर में बरखंडी, नया बाजार, पंजाबी कॉलोनी, बड़ीआल, रामशाला, गऊशाला रोड, हाजीपुरा, नौकुआं रोड, रेशमी कटनारा, सुभाष नगर, दयानंदनगर और सीबी गुप्ता कॉलोनी में पहले से हॉट स्पॉट है। वालंटियर सब्जी, राशन के साथ मिठाई आदि की भी होम डिलीवरी करते रहे।

हॉट स्पॉट में रहा सन्नाटा

कैराना: कैराना में दरबार कला, मोहल्ला छड़ियान, सरावज्ञान, आर्यपुरी, पीपलोतला, जामा मस्जिद क्षेत्र, आलकलां और गांव कसेरवा कलां में हॉट स्पॉट बने हैं। सील क्षेत्रों में पुलिसकर्मी तैनात हैं और गलियों में गश्त भी की जा रही है। ऐसे में सन्नाटा पसरा है।

थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

कांधला : थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने खैल मोहल्ला और घोलानान हॉट स्पॉट का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को पूरी चौकसी रखने के निर्देश दिए। गांव जिड़ाना, दुधार, गढ़ी दौलतपुर के हॉट स्पॉट में भी पुलिसकर्मी अलर्ट है।

सील क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट

थानाभवन: कस्बे में मोहल्ला कंभोयान, रोगनगरान, चौक बाजार कानूनगोयान, सैय्यादान और गांव कैल शिकारपुर, हरड़, मादलपुर में हॉट स्पॉट है। जलालाबाद के गांव हसनपुर लुहारी, भास्कर मंडी और गंदेवरा गांव के अलावा गढ़ीपुख्ता के गांव मालैंडी का कुछ एरिया सील किया हुआ है। पुलिस की मुस्तैदी के चलते कोई बाहर नहीं निकल रहा।

हॉट स्पॉट का भ्रमण

ऊन : तहसील क्षेत्र में खेड़ीजुनारदार, खानपुर कलां हॉट स्पॉट हैं। झिझाना थाना प्रभारी पीके सिंह ने क्षेत्र के हॉट स्पॉट का निरीक्षण भी किया। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति वालंटियरों के माध्यम से होती रही।

chat bot
आपका साथी