दो साल तक किया शारीरिक शोषण, तेजाब डालने की धमकी

नशीला पदार्थ खिलाकर एक युवक ने शिक्षिका से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो व फोटो खीच ली। इसके बाद आरोपित ब्लैकमेल कर पीड़िता का दो साल तक शारीरिक शोषण करता रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:30 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:30 PM (IST)
दो साल तक किया शारीरिक शोषण, तेजाब डालने की धमकी
दो साल तक किया शारीरिक शोषण, तेजाब डालने की धमकी

जेएनएन, शामली। नशीला पदार्थ खिलाकर एक युवक ने शिक्षिका से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो व फोटो खीच ली। इसके बाद आरोपित ब्लैकमेल कर पीड़िता का दो साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। बात नहीं मानने पर आरोपित ने पीड़िता को अगवा करने व तेजाब डालने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

नगर निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह पहले पुलिस विभाग में सिपाही थी। नौकरी छोड़कर वह शिक्षिका बन गई। उसकी तैनाती हरदोई जनपद में हो गई। पीड़िता के मुताबिक बुढ़ाना निवासी मनीष कुमार शामली की वर्मा मार्केट में सेमसंग मोबाइल की दुकान पर कार्य करता था। यहां से उसके माता-पिता मोबाइल खरीदते थे। जान पहचान होने का फायदा उठाकर मनीष एक दिन उसके घर आ गया। आरोप है कि उसे अकेला पाकर आरोपित ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो व फोटो खींच ली। इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा। लोकलाज के डर से उसने स्वजन को कुछ नहीं बताया। साथ ही आरोपित किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। परेशान होकर उसने मोबाइल नंबर बंद कर दिया तो आरोपित ने पीड़िता की सहेली को मैसेज भेजने शुरू कर दिए। बाद में आरोपित पीड़िता के पास हरदोई स्कूल में पहुंचा गया और शादी न करने पर अपहरण व तेजाब डालने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपित ने दो साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। नगर कोतवाली शामली प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 12 वाहनों पर लगाया 1.10 लाख जुर्माना

कैराना। एआरटीओ ने डग्गामारी में दौड़ रहे 12 वाहनों के चालान किए। उन पर 1.10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। शनिवार को एआरटीओ मुंशीलाल यमुना ब्रिज पर पहुंचे। जहां उन्होंने डग्गामारी में दौड़ रहे ईको व थ्रीव्हीलर को रुकवाकर कागजात की जांच की। उन्होंने यातायात नियमों का पालन नहीं होने और मानक पूरे नहीं मिलने पर एक दर्जन वाहनों के चालान काटे। इस कार्रवाई के चलते डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

एआरटीओ ने बताया कि 12 वाहनों के चालान किए गए हैं। जबकि उन पर एक लाख दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही, चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है।

chat bot
आपका साथी