मेरठ के अस्पताल में भर्ती व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव

मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अस्पताल से सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन किया और सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:59 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:59 AM (IST)
मेरठ के अस्पताल में भर्ती व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव
मेरठ के अस्पताल में भर्ती व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव

शामली, जेएनएन। मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अस्पताल से सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन किया और सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। हालांकि यह केस अभी जिले में काउंट नहीं है।

जलालाबाद कस्बे में कांशीराम कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। दो जुलाई को परिजन उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। भर्ती के बाद अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहां से सूचना जिले के स्वास्थ्य विभाग को दी गई। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि सूचना मिलने पर सीएचसी थानाभवन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. क्रांति प्रसाद टीम के साथ व्यक्ति के घर गए थे। परिवार के दस सदस्यों को जिला अस्पताल के वार्ड में क्वारंटाइन किया गया है। आसपास के लोगों को भी होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है। व्यक्ति मेरठ में भर्ती है और जांच वहीं पर हुई, ऐसे में फिलहाल यह केस शामली जिले में काउंट नहीं है। वहीं, कांशीराम कॉलोनी में नगर पंचायत के कर्मियों ने सैनिटाइजेशन किया और संक्रमित के घर के आसपास के क्षेत्र में बैरिकेडिग भी की जा रही है।

जिले में अब 28 एक्टिव केस

शामली: कोविड अस्पताल झिझाना से शनिवार रात दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। ऐसे में अब एक्टिव केस 28 रह गए हैं। कुल केस 164 हैं। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि रविवार को जिले से 210 सैंपल लिए गए हैं। उक्त में संक्रमितों के संपर्क में आने वालों के साथ ही रैंडम सैंपल भी हैं।

chat bot
आपका साथी