बढ़ती गर्मी के चलते परेशान रहे लोग

तापमान के 40 डिग्री तक पहुंच जाने से लोग गर्मी से बुरी तरह मुहाल नजर आ रहे हैं। तेज धूप शरीर को झुलसाने का काम कर रही है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का पसीना सूख नहीं रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 10:41 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 10:41 PM (IST)
बढ़ती गर्मी के चलते परेशान रहे लोग
बढ़ती गर्मी के चलते परेशान रहे लोग

शामली, जागरण टीम। तापमान के 40 डिग्री तक पहुंच जाने से लोग गर्मी से बुरी तरह मुहाल नजर आ रहे हैं। तेज धूप शरीर को झुलसाने का काम कर रही है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का पसीना सूख नहीं रहा है। दोपहर में तो लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए किए जा रहे सारे उपाय भी फेल हो रहे हैं। घरों में लगे कूलर व एसी भी कोई खास राहत नहीं दिला पा रहे हैं, वहीं, छोटे-छोटे बच्चे भी गर्मी के चलते बिलबिला रहे हैं।

पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर तापमान बढ़ रहा है जिसके कारण लोग मुहाल नजर आ रहे हैं। मंगलवार को भी भीषण गर्मी से चिलचिलाती धूप से जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर में तो स्थिति ज्यादा विकट हो गयी लोगों को सिर व मुंह को ढककर निकलना पड़ा, लेकिन राहत नहीं मिल पाई। तेज धूप शरीर को झुलसाने का काम कर रही है। भीषण गर्मी में घर में लगे एसी व कूलर भी फेल हो रहे हैं। सुबह के समय ही लोगों की भीड़ खरीदारी के लिए पहुंच रही है, लेकिन दोपहर बाद बाजारों में सभी सन्नाटा सा पसर जाता है। लोग सुबह व शाम के समय ही बाजारों में खरीदारी के लिए जा रहे हैं। लोगों को गर्मी से राहत पाने के लिए दिन में कई बार नहाना पड रहा है, वहीं, ठंडे पेय पदार्थ, बेल का जूस की बिक्री भी बढ़ी है।

chat bot
आपका साथी