श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

आश्विन माह के एकादशी पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने कैराना क्षेत्र में यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। विशेष पूजा अर्चना करते हुए घर की सुख-शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:31 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 10:31 PM (IST)
श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी
श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

शामली, जेएनएन। आश्विन माह के एकादशी पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने कैराना क्षेत्र में यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। विशेष पूजा अर्चना करते हुए घर की सुख-शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान स्थानीय गोताखोर तैनात रहे।

रविवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की कमला एकादशी को लेकर यमुना नदी पर स्नान के लिये सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान कर किनारे बैठकर विशेष पूजा अर्चना करते हुए भगवान सूर्यदेव को जलाभिषेक किया। साथ ही घर की सुखशांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी किनारे स्थित प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। यमुना नदी पर स्नान के दौरान प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय गोताखोर व पुलिसकर्मी भी गश्त करते दिखाई दिए।

chat bot
आपका साथी