जर्जर पुल से डर के साथ गुजरते हैं लोग

कैराना में यमुना नदी पर बना पुल 60 वर्ष पुराना हो चुका है। जर्जर हाल वाले इस पुल से ही आवाजाही हो रही है क्योंकि कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। जब तक नया पुल तैयार नहीं होगा तब तक यही रास्ता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:48 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:48 AM (IST)
जर्जर पुल से डर के साथ गुजरते हैं लोग
जर्जर पुल से डर के साथ गुजरते हैं लोग

शामली, जागरण टीम। कैराना में यमुना नदी पर बना पुल 60 वर्ष पुराना हो चुका है। जर्जर हाल वाले इस पुल से ही आवाजाही हो रही है, क्योंकि कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। जब तक नया पुल तैयार नहीं होगा, तब तक यही रास्ता है।

कैराना में यमुना पुल करीब 500 मीटर लंबा है और यह 1960 में बना था। पुल की जर्जर हालत भी करीब दस साल से है, लेकिन अभी तक मरम्मत कर ही काम चलाया जा रहा था। अब पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हो रहा है तो पुराने पुल के बराबर में ही नया पुल बनाया जा रहा है, लेकिन निर्माण पूरा होने की अवधि ही 2022 अक्टूबर तक की है। बरसात से काम भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में देखना होगा कि कब तक पुल बनकर तैयार होगा। दरअसल, यह पुल हरियाणा-उत्तर प्रदेश की सीमा पर है। ऐसे में वाहनों का दबाव भी खूब रहता है। 24 घंटे भारी वाहन भी गुजरते हैं। नागरिक बोले:::

अक्सर काम के सिलसिले में पानीपत जाना पड़ता है। जब हम पुल से गुजरते हैं तो कंपन का अहसास होता है और पुल पार करने तक डर ही बना रहता है। हालांकि नया पुल बनने के बाद राहत मिल जाएगी।

-संजीत चौहान, कैराना करीब सात साल पूर्व पुल का एक हिस्सा नीचे बैठ गया था। इसके बाद भी कई बार दिक्कत आ चुकी है। पुल से गुजरने में डर तो लगता है, लेकिन कोई विकल्प नहीं है। कई बार पुल पर जाम लग जाता है तो भार बढ़ जाता है।

-शिवकुमार चौहान, कैराना इन्होंने कहा

यमुना के पुराने पुल की समय-समय पर मरम्मत हुई है और तभी इससे वाहन गुजर रहे हैं। नए पुल का निर्माण चल रहा है।

-अरविद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी शामली

chat bot
आपका साथी