पर्युषण पर्व का समापन, चढ़ाया निर्वाण लाडू

दस दिवसीय पर्युषण पर्व का रविवार (अनंत चतुर्दशी) को समापन हो गया है। जैन मंदिरों में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना और भगवान का अभिषेक किया गया। साथ ही उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर प्रवचन हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 08:22 PM (IST)
पर्युषण पर्व का समापन, चढ़ाया निर्वाण लाडू
पर्युषण पर्व का समापन, चढ़ाया निर्वाण लाडू

शामली, जागरण टीम। दस दिवसीय पर्युषण पर्व का रविवार (अनंत चतुर्दशी) को समापन हो गया है। जैन मंदिरों में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना और भगवान का अभिषेक किया गया। साथ ही उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर प्रवचन हुए।

शहर के तालाब रोड स्थित श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। वासु पूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इस दौरान अध्यक्ष सुदेश कुमार जैन, राजेश कुमार जैन, वीरेश जैन, पंकज जैन, प्रेमचंद जैन, संजीव जैन, सुजान कुमार, अंशु जैन, अभिषेक जैन जुगल किशोर सलेक जैन नवीन जैन पारस जैन आदि मौजूद रहे।

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर धर्मपुरा उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा की गई। वासु पूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक लाडू चढ़ाया गया। सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन हुआ। इस अवसर पर संतोष जैन, अनिल कुमार जैन, प्रवीण जैन, राजेश कुमार जैन, सुशील जैन, अभिषेक जैन, गौरव जैन, अनुज जैन, गुणमाला जैन, स्वीटी जैन, प्रेमलता जैन, मीना जैन, मनीष जैन, अरविद जैन, नरेश जैन आदि रहे। महाड़ी पर प्रसाद चढ़ाकर मांगीं मनौती

संवाद सूत्र, थानाभवन : नगर में जाहरवीर गोगाजी म्हाड़ी पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मनौतियां मांगी।

थानाभवन नगर के मेला ग्राउंड स्थित जाहरवीर गोगाजी की म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं ने फल, प्रसाद व झंडा चढ़ाया। सुबह से ही महाड़ी परिसर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। महाड़ी सेवा समिति ने श्रद्धालुओं को कोविड-19 नियमानुसार पंक्तिबद्ध कराकर व्यवस्था के साथ प्रसाद चढ़वाया। यहां पर हर वर्ष दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। बाबा रामनरेश महाराज ने बताया कि जाहरवीर गोगा महाड़ी ऐतिहासिक महाड़ी है। यहा पर श्रद्धालुओं द्वारा मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं। म्हाड़ी पर व्यवस्था बनाने में उमेश सैनी, विनोद सैनी, श्रवण सैनी, गोपाल सैनी, हिम्मत सैनी, राजेश प्रजापत, अमन सैनी, ऋषिपाल, विकसित, भूरा सैनी, अनिल कुमार, जोनी सैनी आदि का सहयोग रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा म्हाड़ी परिसर के समीप भंडारे का भी आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी