हर्षोल्लास से मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती

नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शनिवार को पंडित दीन दयाल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने की और संचालन आचार्य कवि प्रीतम सिंह प्रीतम ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:56 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:56 PM (IST)
हर्षोल्लास से मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती
हर्षोल्लास से मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती

जेएनएन, शामली। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शनिवार को पंडित दीन दयाल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने की और संचालन आचार्य कवि प्रीतम सिंह प्रीतम ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य वक्ता नीटू कुमार कश्यप ने छात्रों को संबोधित किया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य अशोक सोम, पवन कुमार, मोहर सिंह, मधुबन शर्मा, सुभाष चंद, अरविद कुमार, योगेंद्र कुमार, ब्रिजेश कुमार, बिजेंद्र कुमार, अंकित भार्गव, सीताराम आदि मौजूद रहे।

संवाद सूत्र, कांधला:

कस्बे के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। प्राचार्य प्रमोद कुमारी ने पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर पुष्प अर्पित किए। उधर, महिला प्रकोष्ठ द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला उद्यमिता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला प्रकोष्ठ की सदस्या डा. अंकिता त्यागी के निर्देशन में शिवानी, कीर्ति, कोमल, निकिता, सलोनी, पायल, अमरीन, अलीना, आरुषि, शीबा व समून आदि ने भाग लिया। छात्राओं ने अपने हस्तनिर्मित सूट, चादर, कुशन, फूल व मेजपोश आदि की सुंदर प्रदर्शनी आयोजित की। प्राचार्या प्रमोद कुमारी ने पं दीन दयाल उपाध्याय के जीवन परिचय के विषय में बताया। इस अवसर पर डा. रामायन राम, डा. बृजभूषण, डा. बृजेश राठी, डा. विशाल कुमार, डा. विजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

छात्र-छात्राओं को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

शनिवार को शामली के श्री सत्यनारायण इंटर कालेज सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें सड़क पर चलते हुए यातायात के सभी नियमों का पालन करने के लिए कहा गया। स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं नियमों की जानकारी के अभाव में तथा लापरवाही के कारण होती हैं। यदि हम इन दोनों बातों में सुधार कर लें तो सड़क पर चलते हुए सभी व्यक्ति सुरक्षित रह सकेंगे। अनिल कुमार कश्यप एवं छवि शर्मा ने भी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। इस दौरान सतीश आत्रेय, महेश गौड़ , फूल कुमार, शिव कुमार, रामनाथ, लक्ष्मी शर्मा, सुमन शर्मा, अंजलि जैन, नीतू अग्रवाल, ज्योति तायल, अमित कुमार, मोहित मित्तल, अरविद आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी